Meta ने आखिरकार अपना Muse Image मॉडल लॉन्च कर दिया है, जो इसकी नई बनी टीम Meta Superintelligence Labs द्वारा डेवलप किया गया पहला इमेज जनरेशन मॉडल है। कंपनी ने Muse Video का भी प्रीव्यू दिखाया है, जो एक नया AI पावर्ड वीडियो जनरेशन मॉडल है। उम्मीद है कि इसे आने वाले महीनों में क्रिएटर्स और Meta AI यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा। Meta अपनी AI कैपेबिलिटीज को Meta AI, Instagram, WhatsApp और Facebook पर भी एक्सपांड कर रहा है।
Muse Image अब Meta AI एप और Meta.ai पर उपलब्ध है, जबकि US के यूजर्स इसे Instagram Stories के जरिए भी एक्सेस कर सकते हैं। चुनिंदा देशों में WhatsApp सपोर्ट का रोलआउट भी शुरू हो गया है।
Muse Image लाया ज्यादा स्मार्ट AI पावर्ड इमेज जनरेशन
उन रेगुलर मॉडल्स के उलट जो सीधे प्रॉम्प्ट से इमेज जनरेट करते हैं, Muse Image एक एजेंट बेस्ड सिस्टम का इस्तेमाल करता है जो इमेज बनाने से पहले रीजनिंग कर सकता है। Meta का कहना है कि ये मॉडल लेटेस्ट इंफॉर्मेशन के लिए वेब सर्च कर सकता है, एक्यूरेट QR codes जनरेट करने के लिए कोड एग्जीक्यूट कर सकता है, चार्ट्स और ग्राफिक्स बनाने के लिए कोड रन कर सकता है और अपने आउटपुट्स को खुद ही बेहतर बना सकता है।
यूजर्स एडवांस इमेज एडिटिंग भी कर सकते हैं, जिसमें पूरी इमेज को अफेक्ट किए बिना उसके किसी खास हिस्से को मॉडिफाई किया जा सकता है। ये एक ही प्रॉम्प्ट में कई रेफरेंस इमेजेस को कंबाइन भी कर सकता है और यूजर्स एक ही सीन में लोगों, ऑब्जेक्ट्स, लोकेशन्स और आर्टिस्टिक स्टाइल्स को मर्ज कर सकते हैं। कंपनी का ये भी दावा है कि यह मॉडल बार-बार अलग इमेज ट्राई करने के बजाय रीजनिंग पर ज्यादा समय बिताकर अपने आउटपुट को बेहतर बनाता है।
Muse Video और नए AI टूल्स
सोशल मीडिया दिग्गज ने Muse Video का भी एलान किया है, जो Muse Image के ही फाउंडेशन पर बना है। कंपनी का कहना है कि ये अपकमिंग मॉडल बेहतर प्रॉम्प्ट एडहेरेंस, इम्प्रूव्ड विजुअल क्वालिटी और नेटिव ऑडियो जनरेशन पर फोकस करता है। इस मॉडल की अभी टेस्टिंग चल रही है।
कंपनी ने Content Seal को भी पेश किया है, जो AI से बनी इमेजेस में छुपा हुआ एक इनविजिबल वाटरमार्क है। कंपनी के मुताबिक, इमेज को क्रॉप, रीसाइज या कंप्रेस करने के बाद भी ये वॉटरमार्क नहीं हटता, जिससे यूजर्स को AI जनरेटेड कंटेंट की पहचान करने में मदद मिलेगी।
ये Meta के एप्स में कई नए क्रिएटिव फीचर्स को भी पावर देगा, जिसमें AI जनरेटेड Instagram Story इफेक्ट्स, WhatsApp चैट्स के अंदर इमेज जनरेशन और वेब और Facebook Marketplace के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करके रूम रीडिजाइन के सजेशन्स शामिल हैं।
Meta का कहना है कि Muse Image रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए फ्री में उपलब्ध है, जबकि ज्यादा इस्तेमाल की लिमिट्स इसके सब्सक्रिप्शन प्लान्स के जरिए दी जाएंगी।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal