क्या आप भी जल्द ही कोई नया फोल्ड फ़ोन खरीदने की सोच रहे हैं? अगर हां तो कुछ दिन और इंतजार कर लीजिए। कई रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि Vivo इस महीने चीन में Vivo X Fold 6 फोल्डेबल फोन लॉन्च करने की तैयारी में है। इसी बीच टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर एक नई पोस्ट शेयर करते हुए इस अपकमिंग डिवाइस के कुछ खास फीचर्स का खुलासा किया है। चलिए जानते हैं कि Vivo X Fold 6 में क्या कुछ खास देखने को मिल सकता है।
Vivo X Fold 6 के संभावित स्पेसिफिकेशन्स
रिपोर्ट्स के मुताबिक Vivo X Fold 6 इस महीने के आखिर में लॉन्च हो सकता है। डिवाइस में MediaTek Dimensity 9500 फ्लैगशिप चिपसेट मिल सकता है। साथ ही इस फोल्डेबल फोन में 7,000mAh की बड़ी बैटरी मिल सकती है।
इतनी बड़ी बैटरी के साथ ये फोन फोल्डेबल स्मार्टफोन में अब तक की सबसे बड़ी बैटरियों में से एक के साथ आने वाला डिवाइस हो सकता है। बड़ी बैटरी और अपग्रेडेड कैमरा हार्डवेयर के बावजूद भी इस डिवाइस का डिजाइन काफी स्लिम और हल्का हो सकता है।
Vivo X Fold 6 के संभावित कैमरा स्पेक्स
फोटोग्राफी के लिए Vivo के इस फोल्ड फोन में 200-मेगापिक्सल का बड़ा प्राइमरी कैमरा मिल सकता है, जिसके साथ 50-मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा भी मिलने की उम्मीद है, जिसमें मीडियम साइज का सेंसर लगा हो सकता है।
पिछली रिपोर्ट में टिपस्टर ने ये भी बताया था कि इसके रियर कैमरा सेटअप में 50-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड लेंस भी शामिल हो सकता है। सिक्योरिटी के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर मिल सकता है। Vivo X Fold 6 के बारे में बाकी डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal