US से नाता रखने वाली इस कंपनी के एक शेयर की कीमत ₹35 हजार

शेयर बाजार में लिस्टेड ऐसे शेयर निवेशकों की नजर पर रहते हैं जो निवेशकों को भारी भरकम डिविडेंड देते हैं। एक ऐसी ही कंपनी है जो अपने शेयरधारकों को भारी भरकम डिविडेंड बांट रही है। कंपनी ने इसकी घोषणा अपने तिमाही नतीजों के दौरान की थी। टेक्नोलॉजी और साइंस क्षेत्र में काम करने वाली 3एम इंडिया (3M India Ltd.) ने अपने शेयरधारकों के लिए फाइनल और स्पेशल डिविडेंड देने का ऐलान किया था। कंपनी दोनों डिविडेंड को मिलाकर प्रति शेयर 506 रुपये अपने निवेशकों को देगी।

अगर आपके पास इस कंपनी के शेयर हैं तो आपको हर शेयर पर भारी भरकम डिविडेंड मिलेगा। अगर नहीं भी है तो आप इसे रिकॉर्ड डेट से पहले तक खरीद सकते हैं। अगर रिकॉर्ड डेट तक आपके पास शेयर रहता है तो आपके खाते में डिविडेंड का पैसा आएगा। लेकिन सवाल यह है कि आखिर 3एम इंडिया (3M India) का डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट कब है? आइए जानते हैं।

35 हजार से ज्यादा का शेयर, डिविडेंड देगी 506 रुपये

3M India 10 रुपये फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर 160 रुपये का फाइनल डिविडेंड और 346 रुपये का स्पेशल डिविडेंड देगी। इस तरह योग्य शेयरधारकों को कुल 506 रुपये प्रति शेयर का लाभ मिलेगा। खास बात यह है कि 3M India Ltd की एक शेयर की कीमत 35 हजार रुपये से अधिक है। शुक्रवार को इसके शेयर 1.74% की बढ़त के साथ 35,350 रुपये के स्तर पर बंद हुए थे।

अमेरिका से कंपनी का नाता

इस कंपनी का नाता अमेरिका से है। दरअसल, यह 3M India लिमिटेड USA की 3M कंपनी की एक सब्सिडियरी है। कंपनी अपने कामकाज को चार ऑपरेटिंग सेगमेंट में मैनेज करती है। सेफ्टी और इंडस्ट्रियल, ट्रांसपोर्टेशन और इलेक्ट्रॉनिक्स, हेल्थ केयर और कंज्यूमर। भारत में, कंपनी की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट्स अहमदाबाद, बैंगलोर और पुणे में हैं और बैंगलोर में एक R&D सेंटर है।

क्या है 3M India के डिविडेंड की रिकॉर्ड डेट?

इस डिविडेंड का लाभ उन्हीं निवेशकों को मिलेगा जिनका नाम कंपनी के रिकॉर्ड में 17 जुलाई तक दर्ज होगा। कंपनी ने इसी तारीख को रिकॉर्ड डेट तय किया है। हालांकि, डिविडेंड का भुगतान कंपनी की आगामी 39वीं वार्षिक आम बैठक (AGM) में शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद ही किया जाएगा।

अगर वार्षिक आम बैठक में डिविडेंड प्रस्ताव को मंजूरी मिल जाती है, तो कंपनी AGM के 30 दिनों के भीतर पात्र निवेशकों के बैंक खाते में डिविडेंड की राशि भेज देगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com