Tag Archives: मंडप में दुल्हन

मंडप में दुल्हन ने करवाया कुछ ऐसा नहीं कर पाएंगे आप भी

अब तक आपने दुल्हन के शादी से इंकार करने पर बारात लौटने की खबरें पढ़ी, सुनी और देखी होंगी। लेकिन एक दुल्हन ही मंडप छोड़कर वापस लौट जाए, एेसा मामला पहली बार सामने आया है। दुल्हन को अपने होने वाले डाक्टर पति की मंडप के नीचे कही गई एक बात इतनी बुरी लगी कि वह वहां से उठकर चली गई। फिर मनाने-समझाने का दौर शुरू हुआ लेकिन वह राजी नहीं हुई। मामला थाने और एसपी तक पहुंचा फिर भी बात नहीं बनी और दुल्हन अपने घरातियों को लेकर विवाह स्थल से रवाना हो गई। एक-दूसरे से करते थे प्यार मनोज और युवती के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसके बावजूद उसके अचानक सात फेरे लेने से इंकार करने पर रिश्तेदार दंग रह गए। क्योंकि युवती की ही पसंद होने के कारण राज से उसके परिजन शादी करने के लिए तैयार हुए थे। वे खंडवा से बैतूल बेटी की शादी करने ही आए थे। क्या हुआ था सारनी नगर के पाटाखेड़ा में 28 मई 2018 रविवार रात को मनोज और उसकी प्रेमिका के फेरे होने वाले थे। खुशियों का माहौल था। लेकिन दूल्हा मनोज एेसी हरकत कर गया कि खुशियों का माहौल परेशानी और चिंता में बदल गया। दुल्हन ने सात फेरे लेने से इनकार कर दिया। रिश्तेदारों के पूछने पर युवती ने बताया कि मेरा होने वाले जीवन साथी की हरकत देखने के बाद अब मैं उससे शादी नहीं कर सकती हूं। क्योंकि उसने शनिवार रात गीत, संगीत का कार्यक्रम चल रहा था मनोज ने शराब के नशे में झगड़ा कर लिया. परिजनों से विवाद किया और अपशब्द भी कहे। मैं एेसे शख्स के साथ अपनी जिंदगी नहीं गुजार सकती हूं। इसके बाद वह बिना विवाह किए अपने परिवार के साथ खंडवा वापस लौट गई। बताया जाता है कि घर वापस लौटते समय युवती ने सारनी थाना प्रभारी महेंद्र सिंह चौहान को लिखित आवेदन भी दिया है जिसमें अपनी सहमति से रिश्ता तोडऩे की बात कही है। इसके बाद मामला चर्चा का विषय बना। इस संबंंध में सारणी थाना प्रभारी एमएस चौहान ने बताया कि दोनों परिवार ने आपसी सहमति से रिश्ता तोड़ा है।

अब तक आपने दुल्हन के शादी से इंकार करने पर बारात लौटने की खबरें पढ़ी, सुनी और देखी होंगी। लेकिन एक दुल्हन ही मंडप छोड़कर वापस लौट जाए, एेसा मामला पहली बार सामने आया है। दुल्हन को अपने होने वाले …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com