STF नोएडा यूनिट को बड़ी कामयाबी, मध्य प्रदेश से बरामद किया 8 करोड़ का गांजा, 2 लोग गिरफ्तार

 एसटीएफ नोएडा यूनिट ने मध्य प्रदेश से  2 लोगों को  भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। इस गांजे की कीमत तकरीबन 8 करोड़ रुपये बताई जा रही है। दो दिन पहले गौतमबुद्धनगर पुलिस ने गांजा तस्करी करने वाले छह अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया थी। तस्करों के कब्जे से चार करोड़ मूल्य की चरस, गांजा, भांग व डोडा बरामद किया गया था। ताजा बरामदी को एसटीएफ यूनिट की बड़ी कामयाबी माना जा रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक, STF नोएडा यूनिट ने अवैध गांजा के धंधे में शामिल 2 लोगो को भारी मात्रा में गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार शुभम त्यागी और लोकेश सिंह दोनो गाजियाबाद के रहने वाले हैं।इनके कब्जे से 1727 किलोग्राम अवैध गांजा  बरामद मिला है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में  क़ीमत लगभग 8 करोड़ है। नोएडा यूनिट ने इन दोनों की गिरफ्तारी मध्य प्रदेश के तहसील चौराहा आगर कोटा रोड सुसनेर की है।

ग्रेटर नोएडा की बीटा दो कोतवाली पुलिस ने चरस व गांजा की तस्करी करने वाले छह अंतरराष्ट्रीय तस्करों को गिरफ्तार किया है। तस्करों के कब्जे से चार करोड़ मूल्य की चरस, गांजा, भांग व डोडा बरामद किया गया है। पुलिस जांच में पता चला है कि बदमाशों ने बुलंदशहर के अनूपशहर में ठिकाना बनाया हुआ था। तस्करों के संपर्क में 100 से अधिक विदेशी नागरिक है, जो कि चरस व गांजा खरीदते थे। तस्कर ग्रेटर नोएडा के कॉलेजों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को नशीला पदार्थ बेचते थे। पिछले तीन सालों से तस्कर इस नेटवर्क को संचालित कर रहे थे। पुलिस ने आरोपितों को कोर्ट में पेश किया। वहां से सभी को जेल भेज दिया गया है। डीसीपी ग्रेटर नोएडा राजेश कुमार ¨सह ने बताया कि बुलंदशहर के रहने वाले काफिल व नईम को बृहस्पतिवार दोपहर करीब साढ़े तीन किलो गांजा के साथ बीटा दो कोतवाली क्षेत्र से पकड़ा गया। बदमाशों से गहन पूछताछ हुई तो पता चला कि नशे की सामग्री का जखीरा बुलंदशहर में रखा है।

कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय की टीम ने बुलंदशहर में छापेमारी कर चार अन्य आरोपित राधा किशन पांडेय, मूलचंद उर्फ मूला, शिवम शर्मा और तरुण चौधरी को गिरफ्तार किया। सभी आरोपित बुलंदशहर के रहने वाले है। छापेमारी के दौरान तस्करों के कब्जे से कुल 172 किलोग्राम गांजा, 176 किलो भांग, 42 किलो डोडा व साढ़े दस किलोग्राम चरस बरामद की है। चरस की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीस से चालीस लाख रुपये किलोग्राम है।

दिल्ली-एनसीआर में सबसे ज्यादा खपत बीटा कोतवाली प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि तस्कर उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली एनसीआर के कई शहरों में सक्रिय थे। हरियाणा, पंजाब और गुजरात में भी मादक पदार्थों की सप्लाई करते हैं। करोड़ों की संपत्ति अर्जित की पुलिस ने बताया कि जांच के दौरान पता चला है कि पकड़े गए तस्करों के संपर्क में कई और लोग भी हैं। जिन्होंने इस काले कारोबार के जरिये करोड़ों की संपत्ति अर्जित कर ली है। गैंगस्टर एक्ट के तहत संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया पुलिस ने शुरू कर दी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com