Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G स्मार्टफोन भारत में लॉन्च हो चुके हैं। दोनों ही फोन तीन स्टोरेज वेरिएंट में पेश किए गए हैं। यह फोन प्रीमियम डिजाइन और बड़ी बैटरी के साथ आते हैं। यहां दोनों ही फोन्स के स्पेसिफिकेशन के बारे में बताने वाले हैं। अभी इनकी कीमतें रिवील नहीं की गई हैं। आइए इनके बारे में जानते हैं।

 Samsung ने अपनी A सीरीज का विस्तार किया है। कंपनी ने भारत में Galaxy A55 5G और Galaxy A35 5G को लॉन्च कर दिया है। इनकी कीमतों की जानकारी अभी नहीं दी गई है। दोनों ही फोन लगभग समान स्पेक्स के साथ पेश किए गए हैं। इनमें पावर देने के लिए 5,000 mAh की बैटरी दी गई है। आइए इन दोनों ही स्मार्टफोन के स्पेसिफिकेशन्स के बारे में जान लेते हैं।

Samsung Galaxy A55 5G के स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले: Galaxy A55 5G में 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.6 इंच FHD+ Super एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, यह 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: इस फोन में इनहाउस Exynos 2480 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया गया है। जो तीन 8GB+128GB, 8GB+256GB और 12GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट में आता है। स्टोरेज के एसएसडी कार्ड के जरिये 1TB तक बढ़ाया जा सकता है।

कैमरा: फोन के बैक में 50MP OIS प्राइमरी कैमरा दिया गया है। इसमें दो अन्य सेंसर 12MP और 5MP मिलते हैं।

बैटरी: इसमें 25W की चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000 mAh की बैटरी मिलती है।

अन्य फीचर्स: फोन ग्लास बॉडी के साथ मैटल फ्रेम में आता है। इसमें ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर और वाई-फाई 6 का सपोर्ट दिया गया है।

Galaxy A35 5G में क्या हैं स्पेक्स

डिस्प्ले: Galaxy A35 5G की बात करें तो इसमें भी 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 6.6 इंच FHD+ Super एमोलेड डिस्प्ले दी गई है, जो 1000 निट्स की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करती है।

प्रोसेसर: फोन Exynos 1380 प्रोसेसर पर संचालित होता है। इसमें भी A55 5G की तरह तीन स्टोरेज वेरिएंट प्रदान किए जाते हैं।

कैमरा: फोन में 50MP+8MP+5MP कैमरा सेटअप मिलता है।

बैटरी: 25 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 5,000 mAh की बैटरी मिलती है।

अन्य स्पेक्स: फोन में ऑन स्क्रीन फिंगरप्रिंट सेंसर, 5G कनेक्टिविटी और वाई-फाई 6 का सपोर्ट दिया गया है।

Samsung Galaxy A55 5G, Galaxy A35 5G की कीमत

Samsung Galaxy A55 5G Awesome Ice Blue, Awesome Navy कलर में आता है, जबकि Galaxy A35 5G Awesome Iceblue, Awesome Lilac और Awesome Navy कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। जैसा कि पहले बताया इनकी कीमतें फिलहाल रिवील नहीं की गई हैं। कहा गया है कि Samsung मंगलवार यानी 12 मार्च को इनके प्राइस का खुलासा करेगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com