Redmi का 9,000mAh बैटरी वाला नया 5G फोन

 रेडमी ने हाल ही में अपना नया Redmi Turbo 5 फोन लॉन्च किया था। अब खबर है कि कंपनी Redmi Note 17 सीरीज को पेश करने की तैयारी में है। ये नई सीरीज जल्द ही मार्केट में आ सकती है। इस सीरीज में Redmi Note 17, Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max मॉडल शामिल होने की उम्मीद है। ऑफिशियल लॉन्च से पहले Redmi Note 17 Pro को 3C सर्टिफिकेशन मिल गया है।

इस लिस्टिंग से ये साफ हो गया है कि फोन में फास्ट चार्जिंग स्पीड मिलेगी। साथ ही डिवाइस में Redmi Note 15 Pro के मुकाबले कुछ बड़े अपग्रेड्स देखने को मिल सकते हैं। रिपोर्ट्स से पता चलता है कि Redmi Note 17 Pro को जुलाई में चीन में लॉन्च किया जा सकता है। जबकि Redmi Note 17 सीरीज के बाकी डिवाइस अगस्त में आ सकते हैं। चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं…

Redmi Note 17 Pro के स्पेसिफिकेशन्स

स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो Redmi Note 17 Pro में 1.5K रिज़ॉल्यूशन वाला OLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है। साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 6 Gen 5 चिपसेट मिल सकता है। फोन में 50-मेगापिक्सल का रियर कैमरा सेटअप मिल सकता है। रिपोर्ट्स में ऐसा भी कहा जा रहा है कि फोन में 9,000mAh की बैटरी देखने को मिल सकती है।

67W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट

वहीं, टिपस्टर द्वारा शेयर किए गए 3C सर्टिफिकेशन के मुताबिक Redmi Note 17 Pro को कंपनी 67W फास्ट चार्जिंग के साथ पेश कर सकती है। अगर यह सच साबित होता है, तो ये Redmi Note 15 Pro के मुकाबले एक अच्छा अपग्रेड होगा। मौजूदा मॉडल में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिल रहा है। हालांकि लिस्टिंग में बैटरी क्षमता के बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com