Realme Narzo 70 Pro 5G फ्लैट डिस्प्ले के साथ करेगा एंट्री

Realme Narzo 70 Pro 5G की लैंडिंग पेज पर सामने आई जानकारी से स्पष्ट होता है कि इसे 120hz के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाले एमोलेड फ्लैट डिस्प्ले के साथ पेश किया जाएगा। लॉन्च होने के बाद यह फोन Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। इसमें Android 14 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Realme इन दिनों एक नए स्मार्टफोन पर काम कर रही है। फोन को हाल ही में अमेजन की माइक्रोसाइट पर डिस्प्ले फीचर्स के साथ देखा गया है। कंपनी का यह फोन Realme Narzo 70 Pro 5G है।

लैंडिंग पेज पर सामने आई जानकारी से पुष्टि होती है कि इस फोन को मार्च में लॉन्च किया जाएगा। Amazon पर फोन का रियर डिजाइन भी पता चलता है। आइए इस फोन के बारे में जान लेते हैं।

Realme Narzo 70 Pro 5 फ्रंट डिजाइन

इस स्मार्टफोन की जो तस्वीर सामने आई है। उससे इसका फ्रंट डिजाइन स्पष्ट होता है। इसमें स्लिम बैजल्स के साथ फ्लैट डिस्प्ले प्रदान किया जाएगा। 120 हर्टज के रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली ये डिस्प्ले रेनवॉटर टच सपोर्ट के साथ आएगी। हालांकि डिस्प्ले के साइज के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।

प्रोसेसर और स्पेसिफिकेशन

Realme के अपकमिंग फोन Android 14 पर आधारित Realme UI 5 ऑपरेटिंग सिस्टम दिया जाएगा। इसमें 65 प्रतिशत तक प्री-इन्स्टॉल्ड ऐप भी दिए जाएंगे।

फोन में परफॉर्मेंस के लिए Dimensity 7050 चिपसेट प्रदान किया जाएगा। उम्मीद है कि ये फोन 1 टीबी स्टोरेज के साथ एंट्री लेगा।

इसमें 50MP Sony IMX890 (OIS) प्राइमरी सेंसर दिया जाएगा। दो 2X जूम को सपोर्ट करेगा। इसके अलावा इसमें 112 डिग्री FOV के साथ एक अल्ट्रा-वाइड लेंस होगा। हालाँकि, डिवाइस के तीसरे कैमरे के बारे में कोई जानकारी नहीं है।

इस फोन को पिछले साल लॉन्च किए गए Narzo 60 Pro 5G के सक्सेसर के तौर पर लाया जा रहा है। जिसके आधार उम्मीद है कि इसमें पिछले कुछ स्पेक्स को ही अपग्रेड के तौर पर शामिल किया जाएगा।

अमेजन पर बिक्री के लिए होगा उपलब्ध

चुंकि फोन लॉन्च से पहले अमेजन की माइक्रोसाइट पर लाइव हुआ है तो इससे स्पष्ट होता है कि इसे अमेजन पर बिक्री के लिए उपलब्ध कराया जाएगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com