रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया में जूनियर इंजीनियर के पदों पर भर्ती के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन जारी किया गया है। आरबीआई में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन आज यानी 16 अप्रैल, 2026 से शुरू हो गए हैं। जो उम्मीदवार जूनियर इंजीनियर के पदों पर नौकरी करना चाहते हैं। उन उम्मीदवारों के लिए यह एक सुनहरा मौका है।
इन पदों पर आवेदन करने की अंतिम तिथि 06 मई निर्धारित की गई है। इच्छुक एवं योग्य उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।
कौन कर सकते हैं अप्लाई
उम्मीदवारों की आयु की गणना 01 अप्रैल, 2026 के आधार पर की जाएगी। आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की आयु 20 से 30 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।
उम्मीदवारों को आयु-सीमा में छूट भी दी जाएगी। ओबीसी उम्मीदवारों को 3 वर्ष की छूट, एससी एवं एसटी उम्मीदवारों को 5 वर्ष की छूट और दिव्यांग उम्मीदवारों को 10 वर्ष। की छूट दी जाएगी।
जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों के पास सिविल इंजीनियरिंग या इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में तीन वर्ष का डिप्लोमा होना चाहिए। इसके अलावा, उम्मीदवारों के पास अन्य निर्धारित पात्रताएं होनी चाहिए।
कब होगी परीक्षा
परीक्षा का आयोजन 06 जून, 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में उम्मीदवारों से अंग्रेजी भाषा, इंजीनियरिंग विषय और रीजनिंग विषय से 300 अंकों के 180 सवाल पूछे जाएंगे। यह परीक्षा 150 मिनट के लिए आयोजित कराई जाएगी।
RBI JE Recruitment 2026: ऐसे करें खुद रजिस्ट्रेशन
आरबीआई में जूनियर इंजीनियर के पदों पर आवेदन शुरू हो गए हैं। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना फॉर्म भर सकते हैं।
रजिस्ट्रेशन करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट www.rbi.org.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
इसके बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें।
अब आवश्यक दस्तावेजों की स्कैन कॉपी को अपलोड करें।
अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal