Ration Card e-KYC करने का नहीं मिलेगा इससे आसान तरीका

नेशनल फूड सिक्योरिटी एक्ट यानी NFSA के तहत सरकार राशन कार्ड के जरिए देश भर में लाखों लोगों को सब्सिडी वाला या मुफ्त अनाज देती है। राशन कार्ड सिर्फ खाने की सुरक्षा का जरिया नहीं है, बल्कि इसे एक जरूरी आइडेंटिटी कार्ड भी माना जाता है। ये पक्का करने के लिए कि इस स्कीम का फायदा सही लोगों को मिल रहा है। इसके लिए सरकार ने राशन कार्ड धारकों के लिए e-KYC को जरूरी कर दिया है।

ऐसे में अब, ये पक्का करने के लिए कि लाभार्थियों का डेटा सही और अप-टू-डेट है तो समय-समय पर e-KYC अपडेट करना काफी ज्यादा जरूरी हो गया है। हालांकि गुड न्यूज़ ये है कि यह प्रोसेस अब पहले से काफी ज्यादा आसान और इसे मोबाइल फोन से ही घर बैठे पूरा किया जा सकता है। चलिए पहले जानते हैं कि आखिर e-KYC कितनी बार जरूरी है…

कितनी बार जरूरी है e-KYC?

नए नियमों के मुताबिक अब राशन कार्ड होल्डर्स को हर 5 साल में अपना e-KYC अपडेट करना जरूरी हो गया है। कई लोगों ने यह प्रोसेस काफी साल पहले किया था, इसलिए अब उन्हें इसे फिर से अपडेट करने का वक्त आ चुका है। इससे ये पक्का होता है कि स्कीम का फायदा सिर्फ जरूरतमंद लोगों को ही मिल सके।

मोबाइल फोन से घर बैठे राशन कार्ड e-KYC कैसे पूरा करें?

अपने मोबाइल में Mera KYC और Aadhaar FaceRD ऐप इंस्टॉल करें।

इसके बाद एप ओपन करने के बाद अपनी लोकेशन डालें।

इसके बाद अपना आधार नंबर डालें, कैप्चा भरें।

अपने मोबाइल फोन पर मिले OTP से वेरिफिकेशन पूरा करें।

वेरिफिकेशन कम्पलीट होने के बाद आधार से जुड़ी जानकारी स्क्रीन पर दिखाई देगी।

यहां से Face e-KYC ऑप्शन सेलेक्ट करें।

कैमरा अपने आप ऑन हो जाएगा।

जहां आपको अपना चेहरा स्कैन करना होगा या फोटो लेनी होगी।

फोटो क्लिक होने के बाद सबमिट पर टैप करें।

इससे आपका e-KYC प्रोसेस कुछ ही सेकंड में पूरा हो जाएगा।

e-KYC हो गया या नहीं, ये कैसे चेक करें?

अगर आपने e-KYC कम्पलीट कर लिया है और उसका स्टेटस चेक करना चाहते हैं, तो Mera KYC” ऐप फिर से खोलें। इसके बाद अपनी लोकेशन डालें। अब अपना आधार नंबर, कैप्चा और OTP डालकर फिर से लॉग-इन कर लें। इसके बाद डिटेल्स स्क्रीन पर दिखाई देंगी। अगर आपको स्टेटस: Y दिखता है, तो इसका मतलब है कि e-KYC पूरा हो गया है। वहीं, अगर स्टेटस: N दिखता है, तो इसका मतलब है कि प्रोसेस अभी पूरा नहीं हुआ है।

ऑफलाइन भी किया जा सकता है e-KYC

अगर आप मोबाइल फोन से e-KYC प्रोसेस पूरा नहीं कर पा रहे हैं और आपको कोई दिक्कत हो रही है, तो आप अपने नजदीकी राशन की दुकान या कॉमन सर्विस सेंटर यानी CSC जा कर भी इसे कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस अपना आधार कार्ड और राशन कार्ड साथ लेकर जाना होगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com