Ramayana में हुई ‘जटायु’ की एंट्री, ‘धर्म के पंख’ बने अनुपम खेर

निर्देशक नितेश तिवारी और निर्माता नमित मल्होत्रा की ‘रामायणम् पार्ट 1’ को लेकर लगातार अपडेट्स आते जा रहे हैं। फिल्म की रिलीज डेट जैसे-जैसे नजदीक आ रहा है, मेकर्स इससे जुड़े पोस्टर्स और टीजर्स को रिलीज कर रहे हैं। अब हाल ही में मेकर्स ने फिल्म से जटायु का पोस्टर रिवील किया है और फिल्म में जटायु का किरदार कौन निभा रहा है। रिलीज हुआ ‘जटायु’ का पोस्टर हाल ही में ‘रामायणम्’ (Ramayana) के मेकर्स ने फिल्म से जटायु का पोस्टर रिलीज किया है। फिल्म के पोस्टर में जटायु की झलक नजर आ रही है। फिल्म में जटायु का किरदार किसी और ने नहीं बल्कि अनुपम खेर ने निभाया है। धर्म के प्रतीक जटायु के इस किरदार को अनुपम खेर (Anupam Kher) ने अपनी आवाज दी है। यह नया पोस्टर फिल्म के किरदारों को पेश करने की सीरीज का हिस्सा है, जिसके जरिए दर्शकों को इस कालजयी महागाथा के अहम पात्रों की झलक देखने को मिल रही है। पोस्टर में जटायु का क्लोज-अप दिखाई दे रहा है, जिसमें उनकी गहरी और प्रभावशाली नजर खास तौर पर ध्यान खींचती है। वहीं, दूसरे लुक में जटायु अपने विशाल पंख फैलाए हुए नजर आते हैं। फिल्म के पोस्टर पर लिखा हुआ है ‘धर्म के पंख’। सोशल मीडिया पर पोस्टर साझा करते हुए मेकर्स ने लिखा, ‘जब अधर्म ने उड़ान भरी, तो साहस उसका सामना करने के लिए उठ खड़ा हुआ। उन्होंने विजय के लिए नहीं, बल्कि सही के लिए युद्ध किया। जटायु… धर्म के पंख। रामायणम् में जटायु के रूप में अनुपम खेर।’ एडवांस बुकिंग कबसे शुरू? आपको बता दें कि, महाकाव्य रामायणम् (Ramayana Movie) में जटायु (Jatayu) को माता सीता को रावण के चंगुल से बचाने के उनके साहसी प्रयास के लिए याद किया जाता है। रावण की अपार शक्ति और उसके सामने आने वाली कठिन चुनौती को जानते हुए भी जटायु उसका सामना करते हैं। उनका यह साहस बलिदान, निष्ठा और धर्म के मूल्यों को दर्शाता है और अब उसी किरदार को अनुपम खेर जीने जा रहे हैं। वहीं फिल्म की बात करें तो ‘रामायणम् पार्ट 1’ की एडवांस बुकिंग दशहरे से शुरू हो जाएगी। दर्शक 20 अक्टूबर से फिल्म के लिए अपनी टिकट बुक कर सकेंगे। इस फिल्म में रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) भगवान राम, साई पल्लवी माता सीता, यश रावण, सनी देओल हनुमान और रवि दुबे लक्ष्मण की भूमिका में नजर आएंगे। दो भागों में बनाई जा रही इस महागाथा का पहला भाग 5 नवंबर 2026 को दुनियाभर में रिलीज होगा, जबकि दूसरा भाग दिवाली 2027 में सिनेमाघरों में आएगा। फिल्म भारत में हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और मलयालम भाषाओं में रिलीज होगी। वहीं फिल्म को दुनियाभर के करीब 40 भाषाओं में रिलीज किया जा रहा है। फिल्म को ग्लोबल ले जाने की तैयारी है और उम्मीद है फिल्म भारतीय सिनेमा में नए रिकॉर्ड्स बनाएगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com