Rakhi 2020: Xiaomi के स्मार्ट डिवाइसेज बन सकते हैं गिफ्ट के लिए बेस्ट ऑप्शन

आज पूरा देश रक्षाबंधन का त्योहार मना रहा है। इस डिजिटल दौर में हम अपने बहनों को स्मार्ट डिवाइसेज गिफ्ट कर सकते हैं। Xiaomi India ने पिछले दिनों अपने कुछ स्मार्ट डिवाइसेज भारतीय बाजार में लॉन्च किए हैं। इन स्मार्ट डिवाइसेज को भाई अपने बहनों को और बहनें अपने भाईयों को गिफ्ट के तौर पर दे सकते हैं। ये सभी स्मार्ट डिवाइसेज ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स के अलावा कंपनी के आधिकारिक स्टोर्स पर उपलब्ध हैं। आइए, जानते हैं इन सभी स्मार्ट गिफ्ट आइटम्स के बारे में…

Mi Box 4K- एंटरटेनमेंट फ्रिक बहनों के लिए Mi Box 4K एक बेहतर गिफ्ट ऑप्शन हो सकता है। इस Android सेट-टॉप बॉक्स के जरिए बहनें अल्ट्रा एचडी क्वालिटी के कंटेंट अपने टीवी पर स्ट्रीम कर सकते हैं। यह क्वाड कोर प्रोसेसर के साथ आता है। इसमें 2GB RAM + 8GB की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। इस सेट-टॉप बॉक्स के जरिए आप किसी भी LED TV को स्मार्ट बना सकते हैं। ये 4K + HDR 10 टेक्नोलॉजी के साथ आता ैह। इसमें डॉल्वी ऑडियो का भी सपोर्ट मिलता है। इस स्मार्ट डिवाइस की कीमत 3,499 रुपये है।

Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने इस साल भारतीय बाजार में अपने TWS ईयरबड्स को लॉन्च किया है। इस ट्रू वायरलेस ईयरबड्स की खास बात यह है कि ये IPX4 वाटर रेसिसटेंस फीचर के साथ आता है। ये चार्जिंग केस के साथ 12 घंटे के म्यूजिक प्ले सपोर्ट के साथ आता है। इसकी कीमत 1,799 रुपये है।

Mi True Wireless Earphone 2

अगर आप थोड़ा हाई रेंज के ऑडियो डिवाइस को गिफ्ट करना चाहते हैं तो ये एक बेहतर विकल्प हो सकता है।इस हाफ इन ईयर TWS की कीमत 3,999 रुपये है। इसे फीचर की बात करें तो ये ENC (एनवायरोमेंट न्वॉइज कैंसिलेशन फीचर के साथ आता है। ये लेटेस्ट ब्लूटूथ 5.0 टेक्नोलॉजी पर काम करता है। इसके अलावा यह Android और iOS दोनों डिवाइसेज के साथ कम्पैटिबल है।

इसके अलावा Xiaomi के इस साल लॉन्च हुए स्मार्ट डिवाइसेज में Redmi Power Bank, Mi Beard Trimmer, Sports Shoes 2, Mi 30W वायरलेस चार्जर, Mi Band 4 आदि शामिल हैं। इन डिवाइसेज की कीमत 799 रुपये से लेकर 2,299 रुपये के बीच है। यही नहीं, अपने टेक सेवी सिबलिंग्स के लिए आप Redmi Note 9 सीरीज के स्मार्टफोन्स भी गिफ्ट कर सकते हैं। 5,020mAh की दमदार बैटरी के साथ आने वाले इस स्मार्टफोन सीरीज की शुरुआती कीमत 11,999 रुपये है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com