रक्षा मंत्रालय ने कहा- मणिपुर के लोगों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को भारतीय नौसेना की आइएनएस इंफाल के क्रेस्ट (शिखा) का अनावरण किया। स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक इंफाल सतह से सतह पर मार करने वाली ब्रह्मोस मिसाइलों और पनडुब्बी रोधी स्वदेशी राकेट लांचर से सुसज्जित है।

तीनों सेना प्रमुख रहे मौजूद

मझगांव डाक शिपबिल्डर्स लिमिटेड (एमडीएल) मुंबई ने 20 अक्टूबर को यह युद्धपोत भारतीय नौसेना को सौंपा था। दिल्ली में मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह, सीडीएस जनरल अनिल चौहान और नौसेना प्रमुख एडमिरल आर हरि कुमार की उपस्थिति में अनावरण समारोह हुआ। आइएनएस इंफाल 15बी स्टील्थ गाइडेड मिसाइल विध्वंसक परियोजना के तहत निर्मित चार युद्धपोतों में से तीसरा युद्धपोत है।

मणिपुर के लोगों के बलिदान को सच्ची श्रद्धांजलि 

क्रेस्ट के डिजाइन में बाईं ओर कांगला पैलेस और दाईं ओर कांगला-सा को दर्शाया गया है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि कांगला पैलेस और कांगला-सा से सुशोभित इंफाल की क्रेस्ट का अनावरण भारत की स्वतंत्रता, संप्रभुता और सुरक्षा के प्रति मणिपुर के लोगों द्वारा किए गए बलिदान के लिए एक सच्ची श्रद्धांजलि है। कांगला पैलेस मणिपुर का एक महत्वपूर्ण ऐतिहासिक और पुरातात्विक स्थल है और यह प्राचीन साम्राज्य की पारंपरिक पीठ हुआ करता था।

कांगला-सा मणिपुर का राज्य प्रतीक

ड्रैगन के सिर और शेर के शरीर की आकृति के साथ सुसज्जित कांगला-सा मणिपुर के इतिहास का एक पौराणिक प्राणी है और इसे स्थानीय लोगों के संरक्षक के रूप में जाना जाता है। कांगला-सा मणिपुर का राज्य प्रतीक भी है।

4क्रेस्ट के डिजाइन में बाईं ओर कांगला पैलेस और दाईं ओर कांगला-सा को दर्शाया गया है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com