प्रियंका चोपड़ा जोनस इन दिनों मायानगरी मुंबई में हैं। हाल ही में वे अमेरिका से मुंबई पहुंची थी। खास बात यह है कि, बीती रात प्रियंका मुंबई के एक रेस्त्रां में स्पॉट की गई। उनके साथ उनकी मां मधु चोपड़ा भी नजर आईं। प्रियंका चोपड़ा जोनस शादी के बाद से ही लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। कभी अपने ससुराल वालों के साथ वेकेशन को लेकर तो कभी फिल्म की शूटिंग को लेकर। फिलहाल वे मुंबई में हैं और एक रेस्त्रां में नजर आईं। आइए सबसे पहले दिखाते हैं प्रियंका चोपड़ा जोनस की कुछ खूबसूरत तस्वीरें। प्रियंका चोपड़ा जोनस ने इस मौके पर ग्रीन कलर की ड्रेस पहनी हुई थी।

तस्वीरों में देख सकते हैं कि प्रियंका का ड्रेसकोड ग्रीन है। उनकी ड्रेस से लेकर हैंडबैग और सैंडल तक ग्रीन है।
इस अवसर पर प्रियंका की मां मधु चोपड़ा भी मौजूद थी।

Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal