Powerbeats Pro 2 Nike Special Edition ईयरबड्स भारत में लॉन्च

 Beats और Nike ने स्पेशल-एडिशन Powerbeats Pro 2 ईयरबड्स के लॉन्च की घोषणा की है। ये इस प्रोडक्ट लाइन पर दोनों ब्रांड्स के बीच पहला कोलेबोरेशन है। ये नया वेरिएंट स्टैंडर्ड Powerbeats Pro 2 पर बेस्ड है और इसमें डिजाइन और ब्रांडिंग में कुछ बदलाव किए गए हैं। वर्कआउट पर फोकस करने वाले इन ईयरबड्स में सिक्योर-फिट ईयरहुक्स, स्वेट और वाटर रेजिस्टेंस और फिटनेस ट्रैकिंग का सपोर्ट है। इन ईयरबड्स का Nike स्पेशल एडिशन जल्द ही भारत समेत दुनिया के कुछ चुनिंदा बाजारों में बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

Nike Powerbeats Pro 2 की भारत में कीमत और उपलब्धता

Beats ने एक प्रेस रिलीज में बताया कि भारत में Powerbeats Pro 2 Nike स्पेशल एडिशन की कीमत 29,900 रुपये है और ये 20 मार्च से ऑनलाइन बिक्री के लिए उपलब्ध होगा।

इन ईयरबड्स में डुअल ब्रांडिंग दी गई है, जिसमें एक यूनिट पर Beats का ‘b’ लोगो और दूसरी यूनिट पर Nike का Swoosh लोगो बना है। ये ईयरबड्स Volt और मैट ब्लैक फिनिश में उपलब्ध हैं। चार्जिंग केस पर Volt स्प्लैश डिजाइन बना है और इसके अंदर Nike की ब्रांडिंग दी गई है।

अमेरिका में Nike Powerbeats Pro 2 ईयरबड्स की कीमत 249.99 डॉलर (लगभग 23,100 रुपये) है। ये ईयरबड्स 20 मार्च को सुबह 9 बजे PT (रात 9:30 बजे IST) से दुनिया भर में बिक्री के लिए उपलब्ध होंगे। इन्हें Apple की वेबसाइट, Nike.com और यूनाइटेड किंगडम, चीन, जापान, जर्मनी, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया, सिंगापुर, फ्रांस, स्पेन, स्विट्जरलैंड, नीदरलैंड और हांगकांग जैसे बाजारों में मौजूद चुनिंदा Apple Stores से खरीदा जा सकेगा।

Nike Powerbeats Pro 2 के स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स

Nike का ये स्पेशल एडिशन Powerbeats Pro 2 के कोर फीचर्स को बरकरार रखता है। इसमें सिक्योर-फिट ईयरहुक्स, IPX4-रेटेड स्वेट एंड वाटर रेजिस्टेंस, साथ ही Active Noise Cancellation और Transparency मोड शामिल हैं। इसके अलावा, ये Adaptive ANC, Adaptive EQ और Dynamic Head Tracking के साथ Spatial Audio को भी सपोर्ट करता है।

Nike Powerbeats Pro 2 ईयरबड्स में डुअल-एलिमेंट डायनामिक डायाफ्राम ट्रांसड्यूसर लगे हैं और ये Apple के H2 चिप पर चलते होते हैं। हर ईयरबड में तीन माइक्रोफोन, इन-ईयर डिटेक्शन और हार्ट-रेट मॉनिटरिंग के लिए ऑप्टिकल सेंसर और एक्सेलेरोमीटर और जायरोस्कोप जैसे मोशन सेंसर दिए गए हैं।

Nike Powerbeats Pro 2 का हार्ट रेट ट्रैकिंग फीचर, LED ऑप्टिकल सेंसर का इस्तेमाल करके रियल टाइम में ब्लड फ्लो को मेजर करता है और Nike Run Club के साथ-साथ भारत में उपलब्ध दूसरे कम्पैटिबल फिटनेस एप्स के साथ सिंक हो सकता है। ये ईयरबड्स Nike Run Club एप के साथ पहले से ही इंटीग्रेटेड आते हैं और बेहतर फिट के लिए कई साइज के ईयर टिप्स के साथ मिलते हैं।

Nike Powerbeats Pro 2 ईयरबड्स Bluetooth 5.3 को सपोर्ट करते हैं और Apple और Android दोनों डिवाइस के साथ कम्पैटिबल हैं। Apple डिवाइस पर, फीचर्स में वन-टच पेयरिंग, ऑटोमैटिक स्विचिंग, Audio Sharing, हैंड्स-फ्री Siri और Find My सपोर्ट शामिल हैं, जबकि Android यूजर्स Beats एप के जरिए ऐसे ही फीचर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। कंट्रोल ईयरबड्स पर दिए गए बटनों और एक फिजिकल वॉल्यूम रॉकर के जरिए किए जा सकते हैं।

स्टैंडर्ड वर्जन की तरह ही, Nike Powerbeats Pro 2 ईयरबड्स के बारे में दावा किया गया है कि ये एक बार चार्ज करने पर 10 घंटे तक और चार्जिंग केस के साथ 45 घंटे तक का प्लेबैक देते हैं। कंपनी के मुताबिक, पांच मिनट चार्ज करने पर 90 मिनट तक का प्लेबैक मिल सकता है। Qi-कम्पैटिबल वायरलेस चार्जिंग केस USB Type-C चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com