Photos: जयललिता के बेटे की शादी में पहुंचे थे डेढ़ लाख मेहमान

marriage3_2016_12_8_171533बीते सोमवार को तमिलनाडु की 68 वर्षीय सीएम जयललिता का रात 11.30 बजे चेन्नई में निधन हो गया। वे 22 सितंबर से अपोलो हॉस्पिटल में एडमिट थीं। जयललिता अपने करियर के दौरान कई वजहों से हमेशा चर्चा में रही। साल 1995 में जब उन्होंने अपने दत्तक पुत्र की शादी की तब उनकी चर्चा देश के साथ-साथ विदेशों में भी हुई। इस शादी में जयललिता ने इतना ज्यादा पैसा खर्च किया गया कि उस समय इसे गिनीज बुक में दर्ज किया गया था। इस शादी में लगभग डेढ़ लाख मेहमानों ने हिस्सा लिया।

 7 सितंबर, 1995 को उनके दत्तक पुत्र सुधाकरन की शादी चेन्नई में हुई थी। इस शादी के लिए जयललिता का नाम दुनिया की सबसे महंगी शादी के लिए गिनीज बुक में दर्ज किया गया था।

 
शादी में 50 एकड़ में शादी का पंडाल बना और करीब 1.5 लाख मेहमान शामिल हुए थे। इस शादी में करीब 6 करोड़ रुपए खर्च हुए थे जो उस समय बहुत बड़ी रकम मानी जाती थी।

सुधाकरन जयललिता के भतीजे हैं, जिन्हें जयललिता ने गोद लिया था। सुधाकरन की शादी तमिल फिल्म एक्टर शिवाजी गनेशण की पोती शशिकला से हुई थी।

 इस ग्रैंड वेडिंग के बाद जयललिता को कानूनी उलझनों से भी गुजरना पड़ा था। उन्होंने कोर्ट में कहा था कि शादी का खर्च लड़की वालों ने उठाया है।

 

 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com