Oura की नई स्मार्ट रिंग हुई लॉन्च, AI फीचर्स से है लैस

 Oura Ring 5 को बुधवार को कंपनी की स्मार्ट रिंग लाइनअप के लेटेस्ट मॉडल के रूप में ग्लोबली लॉन्च कर दिया गया है। कंपनी के मुताबिक, इस वियरेबल का डिजाइन Oura Ring 4 के मुकाबले काफी छोटा है और ये अपग्रेडेड सेंसर्स, नए हेल्थ-ट्रैकिंग फीचर्स और AI-पावर्ड वेलनेस फीचर्स के साथ आता है। Ring 5 के साथ, Oura ने कई नए सॉफ्टवेयर फीचर्स भी पेश किए हैं, जिनमें हेल्थ राडार, ब्लड प्रेशर सिग्नल्स, लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग, GLP-1 इनसाइट्स और AI-पावर्ड हेल्थ असिस्टेंस शामिल हैं।

Oura Ring 5 की कीमत और उपलब्धता

US में, Oura Ring 5 के सिल्वर और ब्लैक फिनिश वाले वेरिएंट्स की कीमत 399 डॉलर (लगभग 38,000 रुपये) रखी गई है। वहीं इसके गोल्ड, स्टील्थ, ब्रश्ड सिल्वर और डीप रोज वेरिएंट्स की कीमत 499 डॉलर (लगभग 47,600 रुपये) है। ये रिंग साइज 6 से लेकर 13 तक में उपलब्ध है और इसके साथ साइज के हिसाब से ही चार्जर मिलता है। Oura ने अभी तक भारत में इस वियरेबल की उपलब्धता और कीमत से जुड़ी डिटेल्स का खुलासा नहीं किया है।

ग्राहक इस वियरेबल को Oura की वेबसाइट और चुनिंदा रिटेल पार्टनर्स के जरिए प्री-ऑर्डर कर सकते हैं, जिनमें Amazon, Best Buy, Costco, Target, Walmart और दूसरे इंटरनेशनल रिटेलर्स शामिल हैं।

इसके साथ ही कंपनी ने Oura Ring 5 चार्जिंग केस भी पेश किया है, जो एक स्टैंडअलोन एक्सेसरी है और इसकी कीमत 99 डॉलर (लगभग 9,400 रुपये) है। इसके अलावा Oura मेंबरशिप अलग से लेनी होगी, जिसके लिए 5.99 डॉलर (लगभग 571 रुपये) मंथली या 69.99 डॉलर (लगभग 6,600 रुपये) एनुअल चार्ज देना होगा।

Oura Ring 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स

Oura Ring 5 को हल्के टाइटेनियम मटेरियल से बनाया गया है और दावा है कि ये Oura Ring 4 से 40 परसेंट छोटी है। बेहतर स्क्रैच रेजिस्टेंस के लिए इस रिंग पर मजबूत फिजिकल वेपर डिपोजिशन कोटिंग की गई है। साथ ही इसे IP68 रेटिंग मिली है और ये 100 मीटर तक वाटर रेजिस्टेंस ऑफर करती है।

कंपनी के मुताबिक, Ring 5 को लो-प्रोफाइल सेंसर डोम्स, अपग्रेडेड LEDs और 12 एन्हांस्ड सिग्नल पाथवेज वाले एक नए सिग्नल आर्किटेक्चर से लैस किया गया है। दावा है कि ये अलग-अलग उंगलियों के शेप और स्किन टोन्स पर बेहतर एक्यूरेसी देता है।

इसका एक मेजर नया फीचर ‘हेल्थ राडार’ है। Oura का कहना है कि ये एक प्रोएक्टिव हेल्थ-मॉनिटरिंग प्लेटफॉर्म है जो इसके पुराने Symptom Radar फीचर पर ही बेस्ड है। ये लगातार बायोमेट्रिक ट्रेंड्स को एनालाइज कर सकता है और फिलहाल इसमें ब्लड प्रेशर सिग्नल्स और नाइटटाइम ब्रीदिंग मॉनिटरिंग शामिल हैं। इनमें से पहला फीचर कार्डियोवैस्कुलर स्ट्रेन से जुड़े ट्रेंड्स को डिटेक्ट करता है, जबकि दूसरा फीचर नींद के दौरान सांस लेने में होने वाली दिक्कतों का 30 दिनों का डेटा दिखाता है।

Oura Ring 5 में Oura एप के जरिए रियल टाइम में वर्कआउट को मॉनिटर करने के लिए लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग का भी सपोर्ट मिलता है। कंपनी ने GLP-1 दवाएं लेने वाले यूजर्स के लिए ‘GLP-1 इनसाइट्स’ पेश करके अपने मेटाबॉलिक हेल्थ फीचर्स का भी दायरा बढ़ाया है।

दूसरे नए हेल्थ और वेलनेस फीचर्स की बात करें तो इसमें Oura हेल्थ रिकॉर्ड्स शामिल हैं, जो क्लिनिकल हेल्थ डेटा को Oura के सेंसर इन्फॉर्मेशन के साथ जोड़ता है। इसके अलावा, Counsel Health के साथ पार्टनरशिप में AI-इनेबल्ड हेल्थकेयर सपोर्ट और एक एन्हांस्ड एडवाइजर AI सिस्टम भी मिलता है जो पर्सनलाइज्ड हेल्थ रिकमेंडेशन्स देता है।

इसमें एक नया ‘लोकेट’ फीचर भी दिया गया है, जो नाम के मुताबिक ही खोई हुई रिंग और चार्जिंग केस को ढूंढने में यूजर्स की मदद कर सकता है। वहीं, नया डेटा डिलीशन टूल चुनिंदा समय के हेल्थ डेटा को हटाने की सुविधा देता है।

Oura का कहना है कि हेल्थ राडार, ब्लड प्रेशर सिग्नल्स, नाइटटाइम ब्रीदिंग और GLP-1 इनसाइट्स जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स भारत में जून 2026 से उन यूजर्स के लिए उपलब्ध होंगे जो इंग्लिश में Oura एप चला रहे हैं। इसके अलावा लाइव एक्टिविटी ट्रैकिंग, लोकेट और डेटा डिलीशन फीचर्स 4 जून को ग्लोबली रोलआउट कर दिए जाएंगे।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com