Oppo Watch X की लॉन्च डेट से हटा पर्दा

ओप्पो अपने ग्राहकों के लिए Oppo Watch X लॉन्च करने जा रहा है। इस वॉच को चीन में लॉन्च किया जा रहा है।

इसी कड़ी में कंपनी ने वॉच की लॉन्च डेट को लेकर जानकारियां दे दी हैं। ओप्पो का यह वॉच इसी महीने लाई जा रही है।

कब लॉान्च हो रही है Oppo Watch X

Oppo Watch X को कंपनी 22 मार्च को लॉन्च करने जा रही है। मालूम हो कि Oppo Watch X को कंपनी पहले ही मलेशिया में पेश कर चुकी है।

कंपनी ने इस वॉच को 29 फरवरी को पेश किया था। बता दें, यह ओप्पो का सेम प्रोडक्ट है जिसे MWC 2024 में OnePlus Watch 2 नाम से पेश किया गया था।

चीन और ग्लोबल वेरिएंट में क्या है अंतर

दरअसल, इस वॉच के चीन और ग्लोबल वेरिएंट में बड़ा अंतर वॉच के सॉफ्टवेयर को लेकर है। Oppo Watch X को कंपनी Google Wear OS 4 के साथ ग्लोबल मार्केट में पेश करती है।

वहीं, चीन में लाई जा रही वॉच AOSP पर आधारित ColorOS Watch के साथ लाई जा रही है। इस अंतर की वजह से वॉच को चीन में कम कीमत पर लाए जाने की उम्मीद की जा रही है।

हालांकि, वॉच के चीन और ग्लोबल वेरिएंट में हार्डवेयर स्पेसिफिकेशन सेम रहने वाले हैं।

Oppo Watch X ग्लोबल वेरिएंट के स्पेक्स

  • ओप्पो वॉच के ग्लोबल वेरिएंट की बात करें तो वॉच Platinum Black और Mars Brown कलर ऑप्शन में आती है।
  • वॉच का स्टैप fluororubber और स्टेनलेस स्टील बक्कल के साथ आता है।
  • वॉच 1.43 इंच 466×466 रेजोल्यूशन सर्कुलर एमोलेड डिस्पले के साथ आती है।
  • Oppo Watch X को धूप में इस्तेमाल करने के लिए 1000 nits तक की ब्राइटनेस के साथ लाया जा रहा है।
  • ओप्पो वॉच 500 mAh बैटरी और करीब 80 ग्राम वजन के साथ आती है।

बताया जा रहा है कि ओप्पो की चीन वेरिएंट वॉच में eSIM सपोर्ट के साथ लाई जा रही है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com