Oppo Enco Air 5 भारत में लॉन्च

Oppo ने भारत में अपने Enco Air 5 ट्रू वायरलेस स्टीरियो ईयरफोन्स लॉन्च कर दिए हैं। इन नए ईयरबड्स में 12mm टाइटेनियम कोटेड डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं और ये 52dB तक के एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन (ANC) को सपोर्ट करते हैं। कंपनी का दावा है कि चार्जिंग केस के साथ ये कुल 54 घंटे तक की बैटरी लाइफ ऑफर करते हैं। इसके अलावा, ये ईयरबड्स फास्ट चार्जिंग, IP55-रेटेड डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस, AI Assistant और कंपैटिबल डिवाइसेज पर AI Translate फीचर्स को सपोर्ट करते हैं। ये ईयरबड्स Enco Air 5 Pro के साथ लाइनअप में शामिल हो गए हैं, जिसने इसी साल मई में देश में डेब्यू किया था।

Oppo Enco Air 5 की भारत में कीमत और उपलब्धता
भारत में Oppo Enco Air 5 की कीमत 3,299 रुपये रखी गई है और इसे लैवेंडर पर्पल और मिडनाइट ब्लैक कलर ऑप्शन्स में उतारा गया है। एक लिमिटेड-पीरियड लॉन्च ऑफर के तहत, कस्टमर्स इन ईयरबड्स को 3,099 रुपये की स्पेशल प्राइस पर खरीद सकते हैं।

Oppo Enco Air 5 बिक्री के लिए ओप्पो इंडिया के ऑनलाइन स्टोर, Amazon, Flipkart और देश भर के मेजर रिटेल आउटलेट्स पर उपलब्ध है।

Oppo Enco Air 5 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स
Oppo Enco Air 5 में 12mm टाइटेनियम कोटेड डायनामिक ड्राइवर्स दिए गए हैं। ये ईयरबड्स 52dB तक के एक्टिव नॉइज कैंसिलेशन का सपोर्ट करते हैं और इनमें ट्रांसपेरेंसी मोड भी शामिल है। ऑडियो के लिए ये SBC और AAC Bluetooth codecs को सपोर्ट करते हैं। ईयरबड्स में टोटल छह माइक्रोफोन (हर बड पर तीन माइक्रोफोन) दिए गए हैं, जो वॉयस कॉलिंग के दौरान बैकग्राउंड के शोर को कम करने के लिए AI-backed कॉल नॉइज कैंसिलेशन का इस्तेमाल करते हैं।

कनेक्टिविटी के लिए ये ईयरबड्स Bluetooth 6.1 को सपोर्ट करते हैं, जिसकी वायरलेस रेंज 10 मीटर तक है। इनमें म्यूजिक प्लेबैक, ट्रैक बदलने, वॉयस असिस्टेंट एक्सेस करने और कॉल मैनेज करने के लिए टच कंट्रोल्स मिलते हैं। कंपैटिबल डिवाइसेज पर ये AI Assistant और AI Translate को भी सपोर्ट करता है।

बैटरी की बात करें तो Oppo Enco Air 5 के हर बड में 62mAh की बैटरी और चार्जिंग केस में 530mAh की बैटरी दी गई है। ओप्पो का दावा है कि ANC ऑफ होने पर ये ईयरबड्स अकेले 13 घंटे तक का प्लेबैक या चार्जिंग केस के साथ कुल 54 घंटे तक का प्लेबैक दे सकते हैं। ANC या ट्रांसपेरेंसी मोड ऑन होने पर, ईयरबड्स पर 6.5 घंटे और चार्जिंग केस के साथ 27 घंटे तक का प्लेबैक मिलता है। ANC ऑफ रहने पर इसका टॉक टाइम 8 घंटे तक का है।

ओप्पो के मुताबिक, ईयरबड्स को चार्ज होने में लगभग 55 मिनट का समय लगता है, जबकि USB Type-C पोर्ट से लैस ईयरबड्स और चार्जिंग केस दोनों को फुल चार्ज होने में करीब 90 मिनट लगते हैं। कंपनी का दावा है कि सिर्फ 10 मिनट की चार्जिंग से चार्जिंग केस के साथ 11 घंटे तक का म्यूजिक प्लेबैक मिल सकता है। डस्ट और वाटर रेजिस्टेंस के लिए Oppo Enco Air 5 ईयरबड्स को IP55 रेटिंग मिली है। हर ईयरबड का डायमेंशन 29.56×19.69×22.63mm और वजन 4.3 ग्राम है, जबकि चार्जिंग केस का डायमेंशन 62.79×49.17×25.15mm और वजन 43.5 ग्राम है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com