Obsession की भी बाप है 22 साल पुरानी साइकोलॉजिकल थ्रिलर

हॉलीवुड हॉरर थ्रिलर फिल्म ऑब्सेशन (Obsession) ने अपनी शानदार कहानी से हर किसी का दिल जीत लिया है। इस अंग्रेजी फिल्म में हॉरर और साइकॉलॉजिकल दोनों का मिक्सअप बड़े ही बेहतरीन तरीके से पेश किया गया है, जिसने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।

लेकिन क्या आप जानतै हैं कि 22 साल पहले हिंदी सिनेमा की तरफ से भी एक ऐसी ही फिल्म रिलीज की गई थी, जो प्यार में ऑब्सेस्ड लड़की की कहानी बयां करती है। आलम ये है कि वह बॉलीवुड मूवी करी बार्कर की ऑब्सेशन पर भी भारी पड़ती है। आइए जानते हैं कि वह कौन सी फिल्म है।

ऑब्सेशन से ज्यादा शानदार है ये फिल्म
जिस हिंदी फिल्म के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, वह एक फ्लॉप मूवी है। जो साल 2004 में रिलीज की गई थी। इस फिल्म का निर्देशन संतराम वर्मा ने किया था, जिन्होंने इस मूवी के जरिए अपने डायरेक्शन के करियर का आगाज किया।

बॉक्स ऑफिस फेल रहने वाली ये मूवी बाद में टीवी पर आकर कल्ट बनी और आज भी इसको बॉलीवुड की बेस्ट हॉरर और साइकोलॉजिकल थ्रिलर के तौर पर जाना जाता है। चलिए सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि यहां बात फिल्म कृष्णा कॉटेज (krishna cottage) की जा रही है।

सोहेल खान, ईशा कोप्पिकर, अनीता हसनंदानी और रति अग्निहोत्री जैसे फिल्मी सितारों से सजी कृष्णा कॉटेज हॉलीवुड की ऑब्सेशन से ज्यादा डरावनी और खतरनाक फिल्म है। सोहेल की इस मूवी में एक ऐसी लड़की की कहानी को दर्शाया गया है, जो प्यार में इस हद तक पागल हो जाती है कि मरने के बाद भी वह अपने प्रेमी का पीछा नहीं छोड़ती है और दूसरे जन्म भी उसकी जिंदगी में तबाही मचाने आती है।

ऑनलाइन कहां देखें कृष्णा कॉटेज
अगर आपने अभी तक फिल्म कृष्णा कॉटेज को नहीं देखा है और इस लेख को पढ़ने के बाद इसे देखने की एक्साइटमेंट हो रही तो इस मूवी को आप ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और यूट्यूब पर आसानी से ऑनलाइन देख सकते हैं। बता दें कि बेशक फिल्म फ्लॉप रही, लेकिन डरावने सीन्स और कहानी को लेकर इसकी चर्चा आज भी की जाती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com