NDA 125 तो महागठबंधन 109 सीटों पर बढ़त मतगणना जारी

बिहार विधानसभा की 243 विधानसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में महागठबंधन की सरकार बनती दिख रही है। रुझानों में पहले जहां महागठबंधन ने पूर्ण बहुमत के आंकड़े को छू लिया था।

वहीं अब एनडीए गठबंधन उसे कड़ी टक्कर दे रहा है। ताजा आंकड़ों के अनुसार एनडीए 125 तो महागठबंधन 109 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। इससे अपने दम पर सरकार बनाने के लिए एनडीए को केवल छह और सीटों की जरूरत है।

रुझानों में लोजपा छह सीटों पर तो अन्य पार्टी दो सीटों पर आगे चल रही है। राजद के टिकट पर शिवहर से पहली बार चुनाव लड़ रहे चेतन आनंद और कांग्रेस के टिकट पर बांकीपुर से चुनाव लड़ने वाले लव सिन्हा आगे चल रहे हैं।

जबकि लंदन से पढ़ाई करके लौटीं पुष्पम प्रिया पीछे चल रही हैं। रुझानों में बड़ा उलटफेर करते हुए एनडीए ने बाजी को पलट दिया है। अपने दम पर गठबंधन को 125 सीटों पर बढ़त मिल रही है।

वहीं हसनपुर से तेज प्रताप यादव तो इमामगंज से पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी पीछए चल रहे हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com