New Delhi: MP में पहली बार दो लड़के शादी के बंधन में बंध गए हैं। मामला मध्य प्रदेश के इंदौर का है। ऐसा पहली बार हुआ है जब यहां दो लड़कों ने गांव की मुराद पूरी करने के लिए एक दूसरे से शादी कर ली है।
बिग ब्रेकिंग: हुई आज तक की सबसे बड़ी रेल दुर्घटना, नदी में समा गई पूरी ट्रेन…
मध्यप्रदेश में इंदौर के मूसाखेड़ी इलाके में एक ऐसी शादी देखने को मिली, जिसमें एक लड़के ने दूसरे लड़के के साथ सात फेरे लिए। दोनों लड़कों की शादी के लिए मंडप सजाया गया। ढोल बजाए गए और बकायदा पूरे बराती इस शादी में खूब थिरके।
दरअसल दो लड़कों की आपस में शादी का ये मामला किसी समलैंगिक जोड़े की शादी का नहीं है बल्कि इसके पीछे लोगों का अंधविश्वास है। यहां के लोग बारिश से परेशान थे। माना जाता है कि दो लड़कों की शादी कराने से बारिश होने लगती है। और इस शादी के बाद इस अंधविश्वास को लोगों ने विश्वास में भी बदल दिया।
लड़के की लड़के से शादी के बाद आंधी चली और हल्की बारिश भी हुई, जिसे लोग अपनी मान्यता से जोड़कर देख रहे हैं। समलैंगिक शादी की वजह से बारिश होने का कोई वैज्ञानिक आधार नहीं हो सकता, लेकिन मौसम विभाग इंदौर के लोगों को ये खुशखबरी ज़रूर दे रहा है कि 7 से 10 अगस्त के बीच यहां बारिश होने की उम्मीद है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal