मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बुरे सपने जैस रहा है। टीम को 13 मैच में से चार जीते हैं जबकि 9 में हार का समाना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। लखनऊ मुंबई के खिलाफ प्रबल दावेदार बनी हुई है और उसने अब तक अपने पांच मुकाबलों में से चार में जीत हासिल की है।
आईपीएल 2024 के 67वें मैच में मुंबई इंडियंस का सामना लखनऊ सुपर जायंट्स से होगा। शुक्रवार, 17 मई को वानखेड़े स्टेडियम में दोनों टीमें आमने-सामने होंगी। मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जाइंट्स पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी हैं। जीत के साथ दोनों टीमें इस सीजन विदा लेना चाहेंगी।
लखनऊ सुपर जायंट्स के 13 मैच में 12 अंक हैं। टीम का नेट रन रेट माइनस में है। प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए उसके सामने एक असंभव चुनौती है। लखनऊ सुपर जायंट्स को मुबई के खिलाफ 400 रन से जीत करनी पड़ेगी जो टी20 क्रिकेट में असंभव है।
10वें स्थान पर है मुंबई इंडियंस
वहीं, मुंबई इंडियंस के लिए यह सीजन बुरे सपने जैस रहा है। टीम को 13 मैच में से चार जीते हैं जबकि 9 में हार का समाना करना पड़ा है। मुंबई इंडियंस प्वाइंट्स टेबल में आखिरी पायदान पर है। लखनऊ, मुंबई के खिलाफ प्रबल दावेदार बनी हुई है और उसने अब तक अपने पांच मुकाबलों में से चार में जीत हासिल की है।
खराब है मुंबई की हालत
हार्दिक पांड्या की अगुआई वाली मुंबई को अपने पिछले मैच में कोलकाता के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। कोलकाता के खिलाफ मुंबई को सीजन की नौवीं हार का सामना करना पड़ा। मुंबई इंडियंस सीजन के अपने आखिरी मैच में जीत दर्ज सम्मानपूर्वक विदाई चाहेगी।
MI vs LSG ड्रीम11 टीम:-
विकेटकीपर: केएल राहुल, ईशान किशन
बल्लेबाज: रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा
ऑलराउंडर: हार्दिक पांड्या, क्रुणाल पांड्या, मार्कस स्टोइनिस (उप-कप्तान)
गेंदबाज: जसप्रीत बुमराह, नुवान तुषारा, मोहसिन खान
डिस्क्लेमर- इस खबर में सुझाए गए नामों पर पाठक अपने विकेकानुसार फैसला लें। जागरण ने इस खबर के माध्यम से सूचना देने का काम किया। पाठक स्वयं अपने ज्ञान के आधार पर टीम का चुनाव करें। जागरण किसी भी तरह के दावों का समर्थन नहीं करता है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal