Lenovo Tab M11 की लॉन्च डेट कन्फर्म

Lenovo Tab M11 26 मार्च को लॉन्च होगा। माइक्रोसाइट लाइव से पता चलता है कि ये बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध होगा। यह टैब इंडिया में 4GB RAM + 64GB और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज विकल्पों के साथ लाया जा सकता है। इसकी कीमतों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। रिपोर्ट के अनुसार इसे 179 डॉलर (14963 रुपये लगभग) में लॉन्च किया जा सकता है।

Lenovo ने अपने अपकमिंग Tab M11 के लॉन्च की आधिकारिक पुष्टि कर दी है। यह टैब 26 मार्च को भारत में लॉन्च किया जाएगा। इसके लिए अमेजन पर एक माइक्रोसाइट भी लाइव हो चुकी है। जिसमें आगामी टैब के कई स्पेक्स के बारे में जानकारी मिलती है। इसके लिए 26 मार्च सुबह 11 बजे से सेल भी शुरू हो जाएगी। बता दें इस टैब को CES 2024 में पेश किया गया था।

Lenovo Tab M11 की लॉन्च डेट कन्फर्म

यह टैबलेट 26 मार्च को लॉन्च होगा। Amazon माइक्रोसाइट लाइव से पता चलता है कि ये बिक्री के लिए अमेजन पर उपलब्ध होगा। यह टैब इंडिया में 4GB RAM + 64GB और 8GB RAM + 128GB स्टोरेज विकल्पों के साथ लाया जा सकता है। इसकी कीमतों के बारे में फिलहाल जानकारी नहीं है। हालांकि रिपोर्ट के अनुसार इसे 179 डॉलर (14,963 रुपये लगभग) में लॉन्च किया जा सकता है।

Lenovo Tab M11 के स्पेक्स

Lenovo Tab M11 में 90Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट करने वाली 11 इंच IPS LCD डिस्प्ले दी जाएगी, जिसका रेजॉल्यूशन 1920 x 1200 पिक्सल का होगा।

इसमें मीडियाटेक Heilo G88 चिपसेट परफॉर्मेंस के लिए दिया गया है। इसे 8GB रैम और 128 स्टोरेज के साथ जोड़ा जाएगा।

टैब आउट ऑफ द बॉक्स Android 13 पर रन करता है। लेकिन कंपनी Android 14 और 15 देने का वादा करती है।

15 वॉट की चार्जिंग को सपोर्ट करने वाली 7,040mAh की बैटरी दी गई है।

बैक पैनल पर इसमें 13MP+8MP डुअल कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है, जबकि सेल्फी के लिए 8-मेगापिक्सल का सेंसर मिलेगा।

कनेक्टिविटी ऑप्शन के तौर पर इसमें Wi-Fi 802.11ac, ब्लूटूथ 5.1 और USB- C

पोर्ट मिलेगा। इसके अलावा डॉल्बी एटमॉस के साथ डुअल स्पीकर्स सपोर्ट और 3.5mm ऑडियो जैक इसमें मिलेगा।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com