एप्पल कुछ ही महीनों बाद अपनी नई iPhone 18 Pro सीरीज लॉन्च कर सकता है। हालिया रिपोर्ट्स ने तो एक्साइटमेंट और भी बढ़ा दिया है जिसमें अपकमिंग फ्लैगशिप iPhones के फीचर्स सामने आ गए हैं। शुरुआती रिपोर्ट्स से पता चलता है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max हाल के वर्षों में Pro-सीरीज के सबसे बड़े अपग्रेड के साथ आ सकते हैं।
इस बार प्रो मॉडल में फिर से डिजाइन किया गया फ्रंट डिस्प्ले, नया कैमरा हार्डवेयर और ज्यादा एडवांस्ड चिपसेट देखने को मिल सकता है। Apple के 2026 के प्रीमियम iPhones उन यूजर्स के लिए एक बड़ा अपग्रेड होने वाले हैं जो अपनी अगली खरीदारी की प्लानिंग कर रहे हैं। चलिए जानते हैं कि इन अपकमिंग आईफोन्स में क्या क्या खास होने वाला है…
फ्रंट डिजाइन
iPhone 18 Pro लाइनअप में इस बार सबसे बड़ा बदलाव डिस्प्ले डिजाइन में देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि Apple Face ID सेंसर को स्क्रीन के नीचे ले जाने पर काम कर रहा है। अगर ऐसा हो जाता है, तो हाल के iPhones में दिखने वाला जाना-पहचाना गोली के आकार का Dynamic Island शायद गायब हो सकता है। हालांकि ओवरऑल बॉडी का डिजाइन iPhone 17 Pro सीरीज जैसा ही हो सकता है।
कैमरा
रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि Apple इस साल कैमरा अपग्रेड पर काफ़ी ज्यादा फोकस कर रहा है। कंपनी कम से कम एक पीछे वाले कैमरे पर एक मैकेनिकल आइरिस सिस्टम पेश कर सकती है। इससे फोन में वेरिएबल अपर्चर कंट्रोल मिल सकता है, जिससे यूजर्स ये एडजस्ट कर सकेंगे कि लेंस में कितनी लाइट जाए। आसान शब्दों में कहें तो कम लाइट में बेहतर फोटो, बेहतर पोर्ट्रेट शॉट और ज्यादा नैचुरल बैकग्राउंड ब्लर मिलेगा।
रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि Apple एक नया थ्री-लेयर वाला स्टैक्ड इमेज सेंसर यूज कर सकता है, जो शायद Samsung से लिया गया हो। ये सेंसर कैप्चर की स्पीड को और भी बेहतर बना सकता है, नॉइज को कम कर सकता है और फोटो, वीडियो में ज्यादा बेहतर डायनामिक रेंज ऑफर कर सकता है।
A20 Pro चिपसेट
इस बार नए वाले iPhone 18 Pro और Pro Max में एप्पल की नई A20 Pro चिप देखने को मिल सकती है। बताया जा रहा है कि ये प्रोसेसर TSMC के एडवांस्ड 2nm प्रोसेस पर बना है। इसके अलावा एप्पल इस बार एक नई पैकेजिंग टेक्नोलॉजी भी यूज कर सकता है, जिसमें RAM सीधे CPU, GPU और Neural Engine के साथ लगी होगी।
बड़ी बैटरी
इस बार कंपनी बैटरी लाइफ को और भी बेहतर कर सकती है। खासकर Pro Max मॉडल में और भी अच्छा बैकअप मिल सकता है। रिपोर्ट्स बताती हैं कि iPhone 18 Pro Max बड़ी बैटरी लगाने के लिए थोड़ा मोटा भी हो सकता है। डिवाइस में 5,100mAh की बैटरी मिल सकती है जो किसी भी iPhone में अब तक की सबसे बड़ी बैटरी होगी।
iPhone 18 Pro सीरीज कब तक होगी लॉन्च?
रिपोर्ट्स में ऐसा कहा जा रहा है कि Apple इस बार भी अपने हमेशा के रिलीज पैटर्न को ही फॉलो करेगा। इसका मतलब है कि iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max सितंबर 2026 में लॉन्च होने की संभावना है। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में ऐसा दावा किया जा रहा है कि स्टैंडर्ड iPhone 18 मॉडल, बाद में लॉन्च हो सकता है। शायद ये वाला मॉडल 2027 में आ सकता है।
क्या महंगी होगी iPhone 18 Pro सीरीज?
अभी ऐसी कोई पक्की जानकारी सामने नहीं आई है कि Apple iPhone 18 सीरीज की कीमतें फिर से बढ़ाएगा। कंपनी पहले ही iPhone 17 सीरीज की कीमतें बढ़ा चुकी है, इसलिए हो सकता है कि वो अगली जेनरेशन की कीमतें न बढ़ाए।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal