एप्पल ने आईफोन के लिए iOS 26.3 और iPadOS 26.3 जारी किया है। इस अपडेट में बग फिक्स, सुरक्षा सुधार और कई नए फीचर शामिल हैं। अब यूजर्स के लिए एपल से एंड्रॉयड में डेटा ट्रांसफर करना आसान होगा। इसमें कैरियर लोकेशन ट्रैकिंग पर नियंत्रण, थर्ड-पार्टी वियरेबल्स के लिए सपोर्ट और नया वेदर वॉलपेपर जैसे फीचर्स भी दिए गए हैं। यह अपडेट आईफोन 11 और उसके बाद के मॉडल्स के लिए उपलब्ध है।
Apple ने अपने आईफोन्स के लिए लेटेस्ट iOS 26.3 को रिलीज कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी ने iPadOS 26.3 को भी पेश किया है। इससे पहले एपल ने दो महीने पहले iOS 26.2 को रिलीज किया था। Apple ने अपने लेटेस्ट iOS 26.3 अपडेट के बारे में बताया है कि इसमें कई बग फिक्स और सिक्योरिटी इंप्रूवमेंट्स पर काम किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने कुछ नए फीचर भी एड किए हैं।
स्विच करना होगा आसान
iOS 26.2 के सबसे हाइलाइटेड फीचर की बात करें तो यूजर्स के लिए एपल डिवाइस से एंड्रॉयड में स्विच करना आसान हो जाएगा। इस नए फीचर के बाद यूजर्स न्यू डिवाइस सेटअप प्रोसेस के दौरान ही डेटा ट्रांसफर कर पाएंगे। इस फीचर की मदद से यूजर्स फोटो, मैसेज, नोट्स, एप्स, पासवर्ड, फोन नंबर और दूसरे डेटा को एपल ट्रांसफर कर पाएंगे। इस फीचर के आने के बाद एपल से एंड्रॉयड में स्विच करना बेहद आसान होगा और यूजर्स का डेटा भी सुरक्षित रहेगा।
लोकेशन ट्रैकिंग पर कंट्रोल
MacRumors ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि iOS 26.3 के साथ यूजर्स कैरियर लोकेशन ट्रैकिंग को लिमिट कर पाएंगे। यह फीचर अभी कुछ नेटवर्क ऑपरेटर्स के साथ लाइव है। अमेरिका में बूस्ट मोबाइल सपोर्ट करता है। जर्मनी में Telekom और थाईलैंड में AIS और True इसे सपोर्ट करता है। यह फीचर उन्हीं डिवाइस में काम करेगा, जिसमें एपल ने C1 या C1X मॉडेम का यूज किया है।
थर्ड पार्टी वीयरेबल्स सपोर्ट
Apple ने थर्ड-पार्टी वीयरेबल्स जैसे स्मार्टवॉच और हेडफोन फीचर को यूरोप में इनेबल कर दिया है। अब यूजर्स अपने आईफोन से सिर्फ एक क्लिक में थर्ड-पार्टी एक्सेसरीज कनेक्ट कर पाएंगे। इसके साथ ही थर्ड-पार्टी स्मार्टवॉच में यूजर्स को आईफोन से नोटिफिकेशन भी मिलेंगे।
नया वेदर वॉलपेपर
Apple ने इस अपडेट के साथ नया वेदर वॉलपेपर भी पेश किया है। इस वॉलपेपर के लॉक-स्क्रीन को यूजर्स अपनी पसंद के कस्टमाइज भी कर सकते हैं। पहले आईफोन में वेदर और एस्ट्रोनॉमी एक साथ सिंगल कैटगरी में थे। अब कंपनी ने वेदर को अलग कर दिया है।
Apple iOS 26.3: किन्हें मिलेगा अपडेट
iOS 26.3 अपडेट को iPhone 11 और उसके बाद लॉन्च हुए आईफोन में इंस्टॉल किया जा सकता है। इसे डाउनलोड करने के लिए यूजर्स को आईफोन में सेटिंग मैन्यू में जाकर जनरल और फिर सॉफ्टवेयर अपडेट में क्लिक करना होगा।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal