एपल ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 26.3 Beta अपडेट जारी किया है। इस अपडेट में एंड्रॉयड में डेटा ट्रांसफर करना आसान होगा, जिसके लिए एपल और गूगल ने पार्टनरशिप की है। अब थर्ड पार्टी वियरेबल्स में आईफोन नोटिफिकेशन की सुविधा मिलेगी। इसके अलावा, वॉलपेपर सेक्शन में बदलाव किए गए हैं, जहाँ वॉलपेपर और एस्ट्रोनॉमी वॉलपेपर अलग-अलग सेक्शन में दिखाई देंगे, साथ ही नया वेदर वॉलपेपर भी पेश किया गया है।
एपल ने आईफोन यूजर्स के लिए iOS 26.3 Beta अपडेट रिलीज कर दिया है। यह अपडेट iOS 26 पर चल रहे आईफोन्स के लिए रिलीज किया गया है। इस अपडेट के साथ कंपनी ने कई जरूरी सुधार और यूजर्स के लिए नए फीचर्स पेश किए हैं। यहां हम आपको iOS 26.3 के साथ मिलने वाले नए फीचर्स के बारे में डिटेल में जानकारी दे रहे हैं।
एंड्रॉयड में डेटा ट्रांसफर करना होगा आसान
इस अपडेट के साथ आईफोन यूजर्स आसानी से एंड्रॉयड में शिफ्ट कर पाएंगे। इसके लिए एपल और गूगल ने पार्टनरशिप की है। गूगल ने भी ऐसा ही फीचर अपने एंड्रॉयड के लिए पेश किया है। डेटा ट्रांसफर के लिए आईफोन और एंड्रॉयड फोन को एक दूसरे से कनेक्ट करना होगा। इसके बाद यूजर्स फोटो, मैसेज और दूसरे डेटा को आसानी से ट्रांसफर कर पाएंगे। हालांकि, यूजर्स हेल्थ डेटा और दूसरा डेटा ट्रांसफर नहीं कर पाएंगे।
थर्ड पार्टी वियरेबल्स के नोटिफिकेशन
आईफोन यूजर्स को थर्ड पार्टी डिवाइस की नोटिफिकेशन के लिए हमेशा प्रॉब्लम फेस करनी होती है। अब iOS 26.3 के साथ एपल थर्ड पार्टी वियरेबल्स में आईफोन नोटिफिकेशन की सुविधा दे रहा है। एपल का कहना है कि यूजर्स को एक वक्त में एक एक्सेसरीज में नोटिफिकेशन दिखाई देंगे।
नए वॉलपेपर
Apple ने आईओएस के वॉलपेपर सेक्शन में कुछ बदलाव किए हैं। अब यूजर्स को वॉलपेपर और एस्ट्रोनॉमी वॉलपेपर अलग-अलग सेक्शन में दिखाई देंगे। पहले ये एक साथ दिखाई देते थे। इसके साथ ही कंपनी ने नया वेदर वॉलपेपर भी पेश किया है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal