Holi के लिए शाओमी लॉन्च करेगी ये गजब डिवाइस

Xiaomi Pulse Water Gun में ऑटोमैटिक रिफिल और 2 फायरिंग मोड सिंगल और बर्स्ट मिलते हैं। अधिक शक्तिशाली शॉट के लिए एनर्जी को जमा करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस टीज के साथ Sarma ने लिखा देखिये ये कैसे एनर्जी बनाता है। यह कितना अच्छा है। इस डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं हुई है। लेकिन इसे होली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है।

Xiaomi होली के मौके पर अपना एक नया प्रोडक्ट भारत में लॉन्च करने वाली है। चाइनीज स्मार्टफोन मेकर ने हाल ही में Pulse water Gun को X पर टीज किया है। इससे संकेत मिलते हैं कि इस डिवाइस को जल्द ही लॉन्च किया जा सकता है। शाओमी पल्स वॉटर गन का एक क्लिप शाओमी के मार्केटिंग एग्जिक्यूटिव Sandeep Sarma ने इससे जुड़ा एक वीडिया शेयर किया है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

X पर की गई टीज

Xiaomi Pulse Water Gun में ऑटोमैटिक रिफिल और 2 फायरिंग मोड सिंगल और बर्स्ट मिलते हैं। अधिक शक्तिशाली शॉट के लिए एनर्जी को जमा करके भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस टीज के साथ Sarma ने लिखा देखिये ये कैसे एनर्जी बनाता है। यह कितना अच्छा है।

इस डिवाइस की लॉन्च डेट कन्फर्म नहीं हुई है। लेकिन इसे होली के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। बता दें ये गन चाइना में पेश हुई Mijia सीरीज के तहत ही यहां लॉन्च की जा सकती है।

स्टायलिश डिजाइन

शाओमी पल्स वॉटर गन 3 शूटिंग मोड्स और स्टायलिश डिजायन ऑफर करती है। इसमें डायनामिक लाइटिंग इफेक्ट्स भी मिलता है जो शॉट के वक्त एक्सपीरियंस बढ़ाएगा। यह गन 10-15 सेकंड में ऑटोमैटिक वॉटर अबसॉर्पशन को भी सपोर्ट करती है।

यह 7 से 9 मीटर की रेंज तक शॉट फेंक सकती है। वॉटर गन हाई डेफिनेशन टेक्टिकल डिस्प्ले के साथ आती है। साथ में इसमें रियल टाइम एक्टिविटी देखने की भी सुविधा मिलती है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com