Hardik Pandya ने लांघी सीमा, KKR-MI मैच में तोड़ा IPL नियम

आईपीएल का 19वां सीजन मुंबई इंडियंस के लिए कभी नहीं भूलना वाला सीजन रहा है, जहां गुरुवार को टीम को केकेआर के हाथों हार का सामना करना पड़ा। इस मैच में मिली हार के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या को खूब आलोचनाओं का सामना करना पड़ रहा है। जहां उन्हें एमआई से रिलीज करने की मांग तेज हो उठी है, तो वहीं, इस बीच उन्हें केकेआर के खिलाफ मैच में एक शर्मनाक हरकत करने की वजह से बीसीसीआई से सजा भी मिल गई है।

Hardik Pandya पर BCCI ने ठोका भारी जुर्माना

दरअसल, हार्दिक पांड्या (BCCI punished Hardik) पर बीसीसीआई ने आईपीएल का नियम तोड़ने पर जुर्माना लगाया है और साथ ही उनके खाते में एक डिमेरिट अंक भी जोड़ दिया गया है। आईपीएल की रिलीज के अनुसार, एमआई के कप्तान हार्दिक पांड्या पर बुधवार को केकेआर (KKR vs MI) के खिलाफ ईडन गार्डन्स में मैट नंबर 65 के दौरान खिलाड़ियों और टीम अधिकारियों के लिए आईपीएल की आचार संहिता के लेवल 1 का उल्लंघन करने के लिए मैच फीस का 10 प्रतिशत जुर्माना और एक डिमेरिट अंक भी जमा किया गया है।

हार्दिक को आईपीएल की आचार संहिता के अनुच्छेद 2.2 का उल्लंघन करते हुए पाया गया जो मैच के दौरान क्रिकेट उपकरण या कपड़े, मैदान के उपकरण या फिक्स्चर और फिटिंग के दुरुपयोग से जुड़ा है। ये घटना मैच की दूसरी पारी के 10वें ओवर की चौथी गेंद के दौरान हुई, जब हार्दिक पांड्या ने अपने रन-अप पर वापस जाते समय गुस्से में जोर से विकेट की बेल्स गिरा देते है। हार्दिक ने ये अपराध स्वीकार किया और मैच रेफरी-राजीव सेठ द्वारा लगाए गए जुर्माने को भी मान लिया है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com