बॉलीवुड इंडस्ट्री में जब भी चॉकलेटी हीरो की बात होती है तो शाहिद कपूर का नाम सूची में सबसे ऊपर होता है। यही नहीं शाहिद कई लड़कियों की दिल की धड़कन हैं। उन्होंने कुछ ऐसे किरदार निभाए हैं जिनसे उन्होंने सभी का दिल जीता।
फिल्म ‘विवाह’ में शाहिद कपूर किरदार एक ऐसे लड़के का था जो काफी सुलझा हुआ था और अपने परिवार से बहुत प्यार करता है। एक परफेक्ट इंसाम की छवि उनमें देखने को मिली। हर लड़की उन जैसा पति चाहती है इसलिए उस फिल्म के बाद कई लड़कियों के वो क्रश बन गए।
फिल्म ‘जब वी मेट’ में आदित्य कश्यप के किरदार में शाहिद ने एक बार फिर सबका दिल जीता था, खासकर लड़कियों का!
फिल्म ‘मौसम’ में शाहिद कपूर ने दो तरीके के किरदार निभाए हैं। एक गांव में मस्तीखोर युवक का और दूसरा एक जिम्मेदार अफसर का जिसने बाद वह कई लड़कियों के दिल के राजकुमार बन गए।
फिल्म ‘आर.. राजकुमार’ में वह सोनाक्षी सिन्हा के साथ दिखे। इसमें उनको टपोरी जैसा दिखाया है, लेकिन इस रोल में भी उन्होंने लड़कियों के दिल पर छाप छोड़ने में कोई कसर नहीं छोड़ी।
फिल्म ‘बदमाश कंपनी’ में शाहिद कपूर एक चोर की भूमिका में नजर आए। इसमें वह लोगों को ठगते थे और अपनी अय्याशी करते थे। इस रोल में भी उनको काफी पसंद किया गया।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal