Google Map पर घर या दुकान का एड्रेस जोड़ने के लिए फॉलो करें ये आसान टिप्स

Google Map का इस्तेमाल किसी भी रास्ते या लोकेशन के बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए किया जाता है। इसमें कई ऐसे फीचर्स मिलते हैं जो किसी भी स्पेसिफिक जगह के बारे में अच्छे से जानकारी दे देते हैं। अगर आप अपने घर या दुकान को गूगल मैप पर जोड़ना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ टिप्स फॉलो करने होंगे। इसके बार दूसरे प्लेस की तरह ही आपका घर भी गूगल मैप पर दिखाई देगा।

मैप पर एड्रेस जोड़ने का तरीका

  • Google Map अपने घर या दुकान को जोड़ने के लिए कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे। सबसे पहले आपको गूगल मैप का अपडेटेड वर्जन इंस्टॉल कर लेना है।
  • इसके बाद सर्च बार की बगल में थ्री लाइन पर टैप करना है। यहां क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपन होकर आ जाएगा।
  • यहां नीचे की तरफ देखेंगे Add a missing place नाम से एक ऑप्शन दिखाई देगा। जिस पर क्लिक कर देना है।
  • आगे बढ़ेंगे तो जरूरी डिटेल जैसे कि नाम, एड्रेस और लोकेशन जैसी डिटेल फिल करने का ऑप्शन आएगा। यहां आप शॉप का नाम, वेबसाइट या किसी और चीज के बारे में भी जानकारी जोड़ सकते हैं।
  • एड्रेस को अपडेट होने में 24 से 48 घंटे तक का वक्त लग जाता है। अगर गलती से एड्रेस गलत हो जाता है तो उसे एडिट करने का ऑप्शन भी यहां मिलता है।

Google Maps में सर्च हिस्ट्री डिलीट करने का तरीका

गूगल मैप को बेहतर बनाने के लिए इसमें लगातार नए फीचर्स को शामिल किया जा रहा है। मैप में हिस्ट्री को डिलीट करने का ऑप्शन भी यूजर्स को मिलता है। अगर आप हिस्ट्री को क्लीन करना चाहते हैं तो इसके लिए कुछ स्टेप फॉलो करने होंगे।

सबसे पहले एंड्रॉइड फोन पर गूगल मैप्स ऐप ओपन करना है।

-इसके बाद टॉप राइट साइड पर प्रोफाइल पिक्चर पर टैप करना होगा।

-अब Settings पर टैप करना होगा।

– Maps History पर टैप करना है।

-अब ब्लू कलर के डिलीट बटन पर टैप करना होगा।

-हिस्ट्री डिलीट करने के लिए चार ऑप्शन में टाइम पीरियड चुन सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com