साल 2018 समाप्त होने में कुछ ही दिन बाकी हैं। इस बीच, यह जानना रोचक होगा कि भारतीयों ने गुजरते साल में गूगल पर सबसे ज्यादा क्या सर्च किया। आजकल हर समस्या का हल गूगल पर खोजा जाता है। 2018 में भी यही ट्रेंड नजर आया। जानिए टॉप-10 सर्च –

    1. व्हाट्सएप पर स्टीकर्स कैसे भेजें: इस साल नवंंबर में व्हाट्सएप ने स्टीकर्स जारी किए थे। स्टीकर फीचर को अपने फोन में लाने के लिए व्हाट्सएप का लेटेस्ट वर्जन डाउनलोड करना होगा। व्हाट्सएप के नए वर्जन में यूजर की टाइपिंग विंडो के राइट साइड में एक लोगो नजर आएगा। स्टीकर ओपन करने के लिए ‘+’ के साइन पर क्लिक करना होगा। यहां आपको स्टीकर पैक नजर आएगा जिन्हें डाउनलोड करने के लिए इस पैक पर क्लिक करना होगा। इन स्टीकर्स को डाउनलोड कर इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे ही यह डाउनलोड होता है आप ईमोजी की तरह इन स्टीकर्स का भी उपयोग कर सेकेंगे। हालांकि, आप जिसे यह स्टीकर भेजेंग उसे इन्हें डाउनलोड करके देखना होगा।

मोबाइल नंबर को आधार से कैसे लिंक करें: गूगल पर भारतीय का यह सर्च दूसरे नंबर पर रहा कि मोबाइल नंबर को आधार से कैसे लिंक किया जाए। दरअसल, सरकार द्वारा मोबाइल को आधार से लिंक करना अनिवार्य किए जाने के बाद कंपनियों ने यूजर्स को मैसेज भेजना शुरू कर दिया था। यही कारण है कि लोगों ने इसका तरीका गूगल पर सर्च किया।

    1. रंगोली कैसे बनाएं: दिवाली के समय भारतीयों में रंगोली को लेकर जबरदस्त क्रेज रहता है। रंगोली के नए-नए डिजाइन के लिए लोगों ने गूगल की मदद ली। सर्च में यह विषय तीसरे नंबर पर रहा।
    1. मोबाइल नंबर कैसे पोर्ट करें: मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी काफी पहले से है, लेकिन मार्च 2018 में खबर आई कि मोबाइल सेवा प्रदाता कंपनी बदलने यानी मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) में अब उतना समय नहीं लगेगा, जितना लग रहा है। जिस तरह ट्राई ने कुछ समय पहले एमएनपी का शुल्क 19 रुपए से घटाकर चार रुपए कर दिया था, उसी तरह तब इस प्रक्रिया के तहत लगने वाले समय को घटाने की तैयारी थी। गूगल सर्च में यह विषय चौथे नंबर पर रहा।
    2. बिटकॉइन में कैसे निवेश करें: अप्रैल 2018 में भारतीय रिजर्व बैंक ने डिजिटल मुद्रा में लेनदेन को गैरकानूनी घोषित कर दिया। इसके बाद बिटकॉइन के भाव में औंधे मुंह गिरावट आई। तब भारतीय बाजार में बिटकॉइन की कीमत गिरकर 3.5 लाख रुपये रह गई है, जबकि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक बिटकॉइन का भाव 6,617 डॉलर (4.3 लाख रुपये) के ऊपर था। इस मामले में कई नामी लोगों को नोटिस भी जारी हुए।
    1. आयुष्मान भारत योजना के लिए कैसे आवेदन करें: इस साल के आम बजट में केंद्र सरकार ने आयुष्मान भारत योजना का ऐलान किया था। इस योजना को प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना भी कहा जाता है। यह हेल्थ इंश्योरेंस स्कीम है, जिसके तहत देश के 10 करोड़ परिवारों को सालाना 5 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा उपलब्ध होगा।
    2. चेहरे से होली का रंग कैसे मिटाएं: होली की मस्ती में डूबकर लोग रंगों से खेल तो लेते हैं, लेकिन बाद में चेहरा साफ करना मुश्किल पड़ता है। कुछ परंपरागत फॉर्मूले अपनाने के साथ ही भारी मात्रा में लोगों ने यह सवाल गूगल से भी किया। यह भारतीयों का सातवां सबसे बड़ा सर्च रहा।

10वीं का परिणाम कैसे जांचे: स्कूल परीक्षा के नतीजों का इंतजार करोड़ों बच्चों के साथ ही उनके माता-पिता को भी रहता है। गूगल सर्च में यह विषय आठवें पायदान पर रहा।

    1. रूबिक्स क्यूब कैसे सॉल्व करें: रूबिक्स क्यूब को सॉल्व करना बच्चों का खेल नहीं, इसे सॉल्व करने में दिमाग और वक्त दोनों लगता है। यही कारण है कि भारतीयों द्वारा गूगल पर सर्च करने में यह नौवें नंबर पर रहा।
  1. एनआरसी असम की लिस्ट में नाम कैसे जांचे: असम में अवैध रूप से रह रहे लोगों को निकालने के लिए सरकार ने जुलाई में नेशनल रजिस्टर ऑफ सिटिजन्स (एनआरसी) अभियान चलाया। इससे देशभर में बवाल मचा। यहां करीब 50 लाख बांग्लादेशी गैर-कानूनी तरीके से रह रहे हैं। जिसकी वजह से यहां सामाजिक और आर्थिक समस्याएं कई दशकों से बनी हुई है। असल में एनआरसी का काम कई बरसों से चल रहा है और देश की सर्वोच्च अदालत खुद इसकी निगरानी कर रही है। 1951 में बना नेशनल रजिस्टर में उन लोगों का नाम था, जो इस समय असम में रह रहे थे और भारतीय नागरिक थे।