Farzi 2 से शाहिद कपूर ने फैंस को दी गुड न्यूज, अमेजन प्राइम पर तूफान लाने के लिए तैयार एक्टर

कॉकटेल 2 की शूटिंग के बाद शाहिद कपूर ने अपनी एक और मच अवेटेड फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। 3 साल के लंबे इंतजार के बाद एक्टर अपनी मच अवेटेड थ्रिलर सीरिज के साथ वापसी कर रहे हैं।

अमेजन प्राइम वीडियो पर कर सकेंगे स्ट्रीम
एक्टर ने फिल्म से अपना लुक भी शेयर किया। एक्टर ने इंस्टाग्राम पर ब्लैक एंड व्हाइट फोटोज का एक कोलाज शेयर करते हुए लिखा फर्जी डे 1 शूट। साल 2023 में आए इसके पहले सीजन के बाद से ही फैंस बेसब्री से सेकेंड सीजन का इंतजार कर रहे थे। 10 फरवरी को इसका पहला सीजन अमेजन प्राइम पर स्ट्रीम हुआ था।

फरवरी में हुई थी सीरीज की अनाउंसमेंट
शाहिद ने फरवरी में फर्जी 2 की घोषणा की थी। राज निदिमोरु और कृष्णा दसराकोथापल्ली जिन्हें राज एंड डीके के नाम से भी जाना जाता है के साथ फोटो शेयर करते हुए एक्टर ने लिखा था -‘फेकर्स आर बैक’। द फैमिली मैन जैसी वेब सीरीज बनाने वाली राज एंड डीके की जोड़ी ने ही इसे बनाया है इसलिए फैंस को इससे और भी उम्मीदें हैं।

कॉप के किरदार में नजर आएंगे विजय सेतुपति
सीरीज में शाहिद कपूर ने सनी का किरदार निभाया है जो आर्थिक तंगी से तंग आकर जाली नोट छापने का धंधा शुरू करता है। यह एक थ्रिलर ड्रामा है जो नकली नोटों के रैकेट, लालच और एक ईमानदार पुलिस ऑफिसर माइकल जिसका किरदार विजय सेतुपति ने निभाया हैं उनके बीच की चूहा-बिल्ली की दौड़ को दिखाया गया है। फिल्म में शाहिद और विजय के अलावा राशि खन्ना लीड रोल में नजर आएंगी।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com