Facebook story पर ऐसे ऐड करें अपना मनपसंद म्यूजिक

 फेसबुक का इस्तेमाल करते हैं तो ये जानकारी आपके काम की हो सकती है। फेसबुक स्टोरी पर मनपसंद म्यूजिक ऐड करने की सुविधा मिलती है। इतना ही नहीं, अगर आप चाहते हैं कि म्यूजिक को लिरिक्स के साथ डिस्प्ले किया जाए तो ऐसा भी किया जा सकता है।

इस आर्टिकल में Facebook story पर म्यूजिक ऐड करने का ही पूरा प्रोसेस बताने जा रहे हैं। इस प्रोसेस को फेसबुक ऐप पर फॉलो कर सकते हैं। आप चाहें एंड्रॉइड फोन का इस्तेमाल कर रहे हों, या आईफोन का, इस प्रोसेस को स्टोरी के लिए फॉलो कर सकते हैं।

Facebook story पर ऐसे ऐड करें अपना मनपसंद म्यूजिक

  1. सबसे पहले एंड्रॉइड या आईओएस पर फेसबुक ऐप को ओपन करना होगा।
  2. फीड के टॉप पर Create story पर टैप करना होगा।
  3. स्क्रीन के टॉप से राइट की ओर स्वाइप करें और Music पर टैप करना होगा।
  4. select a song पर टैप करना होगा।
  5. म्यूजिक लिरिक्स डिस्प्ले करना चाहते हैं तो सॉन्ग के साथ लीरिक्स लेबल को भी सेलेक्ट करना होगा।
  6. open the music editor पर टैप करना होगा।
  7. सॉन्ग से क्लिप सेलेक्ट करने के लिए स्लाइडर को दांयी या बांयी ओर ड्रैग करना होगा।
  8. select a display style पर टैप करना होगा।
  9. अब सेलेक्ट किया गया सॉन्ग आपकी स्टोरी पर नजर आएगा।
  10. सॉन्ग पसंद नहीं आ रहा है तो इसे स्क्रीन के बॉटम तक ड्रैग कर रिमूव भी कर सकते हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com