Delhi: अंतरराज्यीय ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़

दिल्ली पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। साइबर पुलिस स्टेशन, दक्षिण-पश्चिम जिला ने अंतरराज्यीय ऑनलाइन निवेश के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने आठ आरोपियों को दबोचा है। आरोपियों ने बी.टेक, एमबीए और साइबर सिक्योरिटी डिप्लोमा जैसी बड़ी डिग्रियां ले रखी हैं।

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह गिरोह ऑनलाइन स्टॉक निवेश के नाम पर लोगों को ठग रहा था। धोखेबाजों ने एक नकली निवेश प्लेटफॉर्म के जरिए शिकायतकर्ता से 24 लाख रुपये की ठगी की। सिर्फ 14 दिनों में ठगी के इस गैंग से जुड़े हुए बैंक खातों में 4.5 करोड़ रुपये के लेन-देन वाली 60 से अधिक शिकायतें उन्हें मिली है। जांच में यह भी सामने आया है कि इस गैंग के तार कंबोडिया से जुड़े हुए थे।

पुलिस ने दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और मध्य प्रदेश में छापेमारी की। इन छापों के दौरान 8 मोबाइल फोन और महत्वपूर्ण बैंकिंग रिकॉर्ड बरामद किए गए।

ये आरोपी किए गए गिरफ्तार

हरमनजोत सिंह, निवासी मोहाली, पंजाब। शैक्षणिक योग्यता – साइबर सुरक्षा में डिप्लोमा।
कैसर मसूदी, निवासी मोहाली, पंजाब। शैक्षणिक योग्यता – एमबीए।
अभिषेक, निवासी पानीपत, हरियाणा। शैक्षणिक योग्यता – बी.कोम
मो. ज़ाहिद, निवासी जाफराबाद, दिल्ली।
आमिर मलिक, निवासी जाफराबाद, दिल्ली।
अमरजीत अहिरवार, निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश।
आलोक शर्मा, निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश। शैक्षणिक योग्यता – बी.टेक
अनंत पांडे, निवासी रीवा, मध्य प्रदेश। शैक्षणिक योग्यता – बी.टेक

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com