मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मोदी का मतलब नामुकिन भी मुमकिन हैं। मोदी ने वह करके दिखाया जो अब तक नहीं हुआ। कांग्रेस ने इस देश को आतंकवाद दिया है।

भाजपा लगातार मांग कर रही थी कि 370 हटाई जाए। धारा 370 विकास को रोक रही थी। जम्मू-कश्मीर में 370 खत्म होने से बाबा साहेब, सरदार बल्लभ भाई पटेल और श्यामा प्रसाद का सपना सच हुआ है। मोदी ने धारा 370 को खत्म कर के इतिहास रच दिया है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को गौंडा के लगसमा इंटर कॉलेज के मैदान में भाजपा प्रत्याशी राजकुमार सहयोगी के समर्थन में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। मुख्यमंत्री ने कहा कि रमाला चीनी मिल चालू करने जा रहे हैं चौधरी चरण सिंह का सपना पूरा करेंगे। मंै जब पशिचमी यूपी में आता था तो गन्ना की दिक्कत थी।
चरण सिंह ने किसानों के लिए अच्छा काम किया, लेकिन सपा- बसपा और कांग्रेस ने चौधरी साहब के गांव की चीनी मिल का विस्तारीकरण नहीं हुआ। लेकिन अब हमने रमाला चीनी मिल पर काम किया है। सबसे पहले नए सत्र में इसकी सुरुआत होगी। यह चौधरी चरण सिंह को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने किसानों को आगे बढ़ाने का काम किया है। यहां का अच्छा इतिहास है। कल्याण सिंह ने नई पहचान दी। ताला उधोग को आगे बढ़ाया लेकिन सपा बसपा और कांग्रेस के गलत नीति से यह दम तोड़ते रहे। अब वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट में आगे बढ रहे हैं। इससे रोजगार मिल रहा। देश की आजादी के दौरान राजा महेंद्र प्रताप ने ब्रिटिश को चुनौती दी।
अफगान में आजाद हिंद फ़ौज का गठन किया। एएमयू को जमीन दी लेकिन एयमयू में एक भी शिला पट्ट उनके नाम से नहीं है। अब हमारी सरकार ने फैसला लिया है कि हम जमीन देंगे, पैसे देंगे और राजा के नाम से यूनिवर्सिटी होगी। मोदी के अभियान को आगे बढ़ाते हुए किसानों को आलू उत्पादक किसान को अलीगढ़ में एक सेंटर दिया था। अब वह यूनिट लग गयी है। इससे किसानों को फायदा होगा।
मंच का संचालन कर रहे भाजपा जिलाध्यक्ष ठा.गोपाल सिंह ने अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम को संबोधित करने के लिए बुलाया, लेकिन सांसद ने संबोधित नहीं किया। इसके बाद हाथरस के सांसद राजवीर सिंह दिलेर को संबोधित करने के लिए आमंत्रित किया, लेकिन वे भी मंच पर नहीं गए। खास बात यह है कि दोनों ही सांसद मुख्यमंत्री के सासने भाषण देना चाहते हैं। इसको लेकर लोगों में काफी देर तक चर्चाएं होती रहीं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal