CM योगी आदित्यनाथ ने विधि-विधान से कन्या पूजन किया: गोरखनाथ मंदिर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखनाथ मंदिर में दुर्गानवमी के उपलक्ष्य पर विधि-विधान से कन्या पूजन किया। इस दौरान उन्होंने नन्हीं कन्याओं के पैर धोए, उन्हें टीका लगाया, माला पहनाई और प्रसाद ग्रहण कराया। इस अवसर मुख्यमंत्री ने कन्याओं को भेंट भी दी।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार को प्रदेशवासियों को शारदीय नवरात्रि और महानवमी की शुभकामनाएं दी हैं। पांच दिवसीय (5-9 अक्तूबर) दौरे पर गोरखपुर आए मुख्यमंत्री ने कहा कि जगत की समस्त व्यवस्थाओं को आदिशक्ति भगवती संचालित करती हैं। आदिशक्ति प्रधान नौ रूपों में नवदुर्गा बनकर सम्पूर्ण पृथ्वीलोक पर अपनी करुणा बरसाती हैं।

मां दुर्गा की आराधना मातृशक्ति के प्रति सनातन परंपरा के सम्मान का प्रतीक है। महाअष्टमी व महानवमी पर बड़ी संख्या में भक्त कन्यापूजन करते हैं। यह केवल व्रत या फिर उपवास नहीं बल्कि नारी शक्ति व कन्याओं के सम्मान का पर्व है। दुर्गापूजा के सार्वजनिक आयोजन से सामाजिक समरसता मजबूत होती है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से पारस्परिक सदभाव व सौहार्द के साथ मनाने की अपील भी की है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com