मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर पिछले कई दिनों से अपने रिलेशनशिप की खबरों को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं। अलग-अलग मौके पर दोनों को कई बार एक साथ देखा गया है। हालही में मलाइका ने करण जौहर के टॉक शो ‘कॉफी विद करण 6’ में अपने रिश्ते को लेकर खुलकर बात की। बता दें कि, ‘कॉफी विद करण 6’ का यह सीजन ड्रामा और कंट्रोवर्सी से भरपूर रहा है। इस शो का 6वां सीजन हालही में खत्म हो गया। जल्द ही इस शो का एक स्पेशल एपिसोड ऑनएयर किया जाएगा। इस एपिसोड में किरण खेर, मलाइका अरोड़ा, वीर दास और मल्लिका दुआ नजर आएंगीं।
शो में करण ने ज्यूरी से पूछा कि, इस सीजन में सबसे ज्यादा एंटरटेन करने वाले एक्टर कौन थे? इसके जवाब में किरण खेर ने अर्जुन कपूर का नाम लिया, जबकि वीर दास और मल्लिका दुआ ने रणवीर सिंह का नाम लिया। करण ने जब यही सवाल मलाइका अरोड़ा से किया तो उन्होंने कहा कि, ‘मुझे अर्जुन कपूर पसंद है ऐसे भी और वैसे भी।’ मलाइका का ये जवाब सुनकर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए। शो का यह प्रोमो वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग कयास लगा रहे हैं कि, इस शो के जरिए मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल कर दिया है।
बताते चलें कि, करण के इसी शो में पिछले दिनों प्रियंका चोपड़ा और करीना कपूर ने भी अर्जुन-मलाइका के रिश्ते को कंफर्म किया है। हालही में मलाइका और अर्जुन कपूर की एक फोटो सामने आई थी, इसमें वे दोनों एयरपोर्ट पर नजर आ रहे हैं। खबर है कि, ये दोनों आकाश अंबानी और श्लोका मेहता की बैचलर पार्टी में शामिल होने के लिए एक साथ स्विट्जरलैंड पहुंचे हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal