मध्यप्रदेश

कम्प्रेशर ब्लास्ट हादसा : ‘मेरे पास तो दीवार भी नहीं, जहां मम्मी-पापा की तस्वीर लगा सकूं’

पुरानी तस्वीरों में अपने माता-पिता व बहनों को देखकर जिंदगी जी रहा 18 वर्षीय राज, अपनों की तस्वीर हाथ में लेकर कभी खुद को संभालता है, तो कभी रोने लगता है। चार दिन पहले पड़ोसी की दीवार उनके घर पर आकर क्या गिरी, पूरा परिवार ही उजड़ गया। दीवार गिरने से राज सहित उसकी दो छोटी बहनें व माता-पिता मलबे में दब गए। राज को किसी तरह दोस्तों ने बचा लिया। लेकिन उसके माता-पिता व दो बहनें हमेशा के लिए मलबे में खामोश हो गए। ADVERTISING inRead invented by Teads घर रहा नहीं और परिवार उसने खो दिया। हादसे के बाद से राज अपने दोस्तों के साथ ही रह रहा है। उसके चाचा, चाची व अन्य रिश्तेदारों से ज्यादा दोस्त उसका ध्यान रख रहे हैं। यह हुई थी घटना 18 वर्षीय राज सिंह परिहार खुद 12वीं का छात्र है। थाटीपुर की दर्पण कॉलोनी के जे ब्लॉक में वह अपने पिता अंतराम सिंह परिहार, मां उमा, बहनें खुशी और कशिश के साथ खुशहाल जीवन जी रहा था। लेकिन 27 सितंबर रात 1.40 बजे उसकी जिंदगी में ऐसा मोड़ आया, जिसकी उसने कभी कल्पना भी नहीं की थी। पड़ोसी के सूने मकान में फ्रीज का कम्प्रेशर फटने से ब्लास्ट हुआ। इससे दूसरी मंजिल की दीवार छात्र के एक मंजिल घर पर आकर गिरी। जिस पर उसका पुराना व जर्जर मकान जमीन में मिल गया। हादसे में परिवार के 5 लोग मलबे में दब गए थे। जिसमें से सिर्फ राज ही अकेला बचा, जबकि उसकी दो छोटी बहनें, माता-पिता ने मलबे में ही दम तोड़ गए। चार दिन 4 साल की तरह लग रहे हैं कभी सोचा नहीं था कि," मैं अपने मम्मी-पापा व बहनों के बिना रहूंगा। कभी पापा हॉस्टल भेजने की बात भी करते थे तो डर लगने लगता था। सोचता था इनके बिना रह सकूंगा भी या नहीं। अब सभी मुझे इस तरह से छोड़कर चले गए। मैं आखिरी बार उनका चेहरा भी नहीं देख पाया। हादसे को अभी सिर्फ चार दिन ही हुए हैं, लेकिन ये मेरे चार साल जैसे गुजरे हैं। पता नहीं कैसे जिंदगी में आगे बढ़ सकूंगा। अभी तो यह दोस्त ही मेरा परिवार हैं।" (जैसा राज ने नईदुनिया को बताया) कब जाऊंगा अपने घर घटना के बाद राज के घर उससे मिलने कई मंत्री, नेता पहुंचे। सभी ने उसे वापस उसका मकान पिता की याद में खड़ा करने का आश्वासन दिया। उसे आर्थिक मदद का सहारा देने का वादा किया। लेकिन चार दिन में जमीनी हकीकत उसे समझ आ गई। पिता के 5 भाई और हैं, लेकिन राज दोस्तों के यहां रहने पर विवश है। 4 दिन में हाल चाल पूछना तो दूर किसी रिश्तेदार ने आकर उसका सीटी स्कैन तक नहीं कराया है। जबकि डॉक्टर ने 24 घंटे के अंदर कराने के निर्देश दिए थे। स्थानीय पार्षद मेहताब कंषाना ने कॉलोनी में मंदिर के पास एक पुराने मकान को खाली कराकर साफ सफाई कर छात्र के लिए तैयार करवाया है। लेकिन छात्र को अभी वहां भी जगह नहीं मिली है। 'मुझे मिले मदद' छात्र राज का कहना है कि मैंने पिता, माता दो छोटी बहनों को खोया है। मेरा जीवन दौराहे पर है। यदि कोई भी मदद मिले तो मुझे मेरे बैंक खाते में मिले। मेरे नाम पर किसी और को मदद न मिल जाए। क्योंकि इस समय मैं उस स्थिति में नहीं हूं, जो किसी पर भी विश्वास कर सकूं।

पुरानी तस्वीरों में अपने माता-पिता व बहनों को देखकर जिंदगी जी रहा 18 वर्षीय राज, अपनों की तस्वीर हाथ में लेकर कभी खुद को संभालता है, तो कभी रोने लगता है। चार दिन पहले पड़ोसी की दीवार उनके घर पर …

Read More »

सोने की चेन और जेब में 22 हजार देखकर दोस्त ने ही कर दी थी हत्या

गले में सोने की चेन, जेब में 22 हजार रुपए देखकर दोस्त ने ही शराब पिलाकर लूट करने का प्रयास किया। जब लूट नहीं कर सका, तो सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या में एक नाबालिग सहित 4 लोग शामिल थे। पुलिस ने मंगलवार को मामले का खुलासा किया है। तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर दो कट्टे, दो कारतूस, लूटा गया पर्स और 810 रुपए बरामद कर लिए हैं। एक आरोपी अभी फरार है। ऐसे हुई थी वारदात 29 अगस्त 2018 को महाराजपुरा थानाक्षेत्र स्थित एमिटी यूनिवर्सिटी की पहाड़ी पर एक युवक का शव पुलिस को मिला था। युवक के सिर में दो गोली के घाव थे। शरीर पर घसीटने के भी निशान थे। मृतक की शिनाख्त हजीरा कांचमिल निवासी भानू तोमर (20) के रूप में हुई थी। भानू की जेब से पर्स, गले से सोने की चेन, हाथ से अंगूठियां गायब थीं। सिर में गोली लगने के घाव और शरीर पर मारपीट के निशान मिले थे। जिसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। कर्जा चुकाने के लिए लूटना चाहते थे जब पुलिस ने मामले की जांच शुरू की तब पता लगा कि भानू घटना के एक दिन पहले से लापता था। आखिरी बार उसे अरुण सिंह चौहान निवासी पीएचई कॉलोनी हजीरा व एक अन्य युवक के साथ देखा गया था। अरुण और भानू दोनों अच्छे दोस्त थे। इसलिए पुलिस को उस समय संदेह नहीं हुआ। अभी कुछ दिन पहले अरुण पर कर्जा होने का पता चला। इस पर पुलिस ने अरुण की निगरानी कर उसे सोमवार रात गिरफ्तार किया। पूछताछ में अरुण ने साथी ओपी उर्फ उपेन्द्र सिंह भदौरिया (23)निवासी हजीरा, एक नाबालिग साथी सहित 4 लोगों के साथ मिलकर हत्या करना कबूल कर लिया। अरुण ने खुलासा किया कि उस पर एक लाख रुपए का कर्ज था। कर्ज चुकाने के लिए रुपयों की जरूरत थी। भानू के गले में सोने की चेन, अंगुलियों में अंगूठियां देखकर उसके मन में लालच आ गया। 28 अगस्त को भानू की जेब में 22 हजार रुपए होने का पता लगा। इस पर उसे शराब पीने के लिए बुलाया और पहाड़िया पर ले गए। यहां नशे में धुत होने के बाद लूट का प्रयास किया, लेकिन वह भारी पड़ गया। इस पर कट्टे से दो गोली उसके सिर में मारी। शव को घसीटकर ले गए और दूर फेंक दिया। उसके बाद चेन, अंगूठियां और रुपए ले लिए। पुलिस ने ओपी व नाबालिग साथी राजेश (परिवर्तित नाम) को भी गिरफ्तार कर लिया है।

गले में सोने की चेन, जेब में 22 हजार रुपए देखकर दोस्त ने ही शराब पिलाकर लूट करने का प्रयास किया। जब लूट नहीं कर सका, तो सिर में दो गोली मारकर हत्या कर दी। हत्या में एक नाबालिग सहित …

Read More »

स्कूल संचालक बच्चों से लगवा रहा आपत्तिजनक नारे

जिले के बदरवास के एक स्कूल का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक क्लासरूम में मासूम बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इसके बाद नारे लगवाए जा रहे हैं। कई नारे देशभक्ति और सामाजिक समरसता वाले हैं, लेकिन 2 नारे आपत्तिजनक लगवाए जा रहे हैं। वीडियो में एक शख्स प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ बच्चों से नारे लगवा रहा है। ADVERTISING inRead invented by Teads जानकारी के मुताबिक वीडियो शिवपुरी जिले के बदरवास के व्हीटी स्कूल का है और इसके संचालक घनश्याम शर्मा खुद ये नारे लगवाएं हैं। यह वीडियो यू-ट्यूब पर अपलोड किया गया था। जिसका एक भाग कट करके वायरल हुआ है। इस बारे में जब स्कूल संचालक घनश्याम शर्मा से बात की गई तो उन्होंने बताया कि वो एपीजे अब्दुल कलाम को आदर्श मानते हैं। दुनिया को स्वामी विवेकानंद ने हिंदुत्व की चाय पिलाई थी। मेरे स्कूल में उनकी चाय का कप रखा हुआ है। उज्जैन में पेट्रोल के दाम जल्द हो सकते हैं 90 रुपए के पार यह भी पढ़ें मैं बच्चों को मुस्कुराना सिखाता हूं क्योंकि मैं मानता हूं कि व्यक्ति से राष्ट्रपरिवर्तन होगा। मैं कई प्रतियोगिताएं जीत चुका हूं। मैं नियमानुसार चलना चाहता हूं लेकिन सरकार में चाय के बिना कुछ नहीं होता। अपनी नाराजगी बताते हुए उन्होंने कहा कि शिवपुरी के भू अर्जन कार्यालय मेरे साथ बदसलूकी से बात की जाती है। मेरी जमीन का अवैध अधिग्रहण कर लिया गया है। मैंने नियमानुसार हर कोशिश की परंतु कोई फायदा नहीं हुआ। अब मैं सभी मंचों का सहारा ले रहा हूं।

जिले के बदरवास के एक स्कूल का आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। इसमें एक क्लासरूम में मासूम बच्चों को पढ़ाया जा रहा है। इसके बाद नारे लगवाए जा रहे हैं। कई नारे देशभक्ति और सामाजिक समरसता वाले …

Read More »

मिला महिला का शव जो कि होने वाले दामाद के साथ भागी थी

एक महीने पहले अपने होने वाले दामाद के साथ भागी 40 वर्षीय महिला का शव महाराजपुरा के भदरौली गांव में रेलवे लाइन पर पड़ा मिला। उससे चंद कदम की दूरी पर उसके प्रेमी का शव भी पड़ा हुआ था। घटना …

Read More »

जेल जाएंगे राफेल, व्यापम के आरोपी – राहुल गांधी

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने सतना से रीवा तक रोड शो किया. इस दौरान उन्होंने लोगों से सीधे संवाद किया और भरोसा दिलाया कि कांग्रेस की सरकार बनने पर ‘राफेल लड़ाकू विमान खरीद में गड़बड़ी करने वाले’ और व्यावसायिक परीक्षा मंडल (व्यापमं) …

Read More »

एमपी चुनाव में जनता के दरबार में कांग्रेस संकल्प यात्रा शुरू

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में क्या कांग्रेस राम जी का करेगें बेड़ा पार ! ये सवाल इसलिए क्योंकि कैलाश मानसरोवर यात्रा से शिवभक्त बने राहुल गांधी आज मध्य प्रदेश में रामभक्त दिखाई दिए. एमपी में संकल्प यात्रा की शुरुआत उन्होंने चित्रकूट …

Read More »

‘इंदौरी हेलमेट’ तैयार… हादसे में सिर बचेगा, गाड़ी भी नहीं होगी चोरी

स्मार्ट सिटी के नागरिकों को स्मार्ट बनाने के लिए शहर के दो युवाओं ने ‘वायरलेस स्मार्ट हेलमेट’ बनाया है, जिसे पहने बिना दोपहिया वाहन चालू ही नहीं होगा। इससे न केवल दुर्घटना होने पर चालक के सुरक्षित रहने की संभावना …

Read More »

आलीराजपुर का नूरजहां आम और बड़वानी के पपीते की प्रजाति खतरे में

मालवा-निमाड़ में फलों की कई प्रजातियां खतरे में आ गई हैं। खासकर आलीराजपुर का नूरजहां आम और बड़वानी का पपीता। बीते दिनों विभाग से जुटाई गई जानकारी में कुछ रोचक तथ्य सामने आए हैं। नूरजहां आम के क्षेत्र में महज …

Read More »

बैरागढ़ में पुलिस ने मूक-बधिर आश्रम की ली तलाशी, आरोपी को भेजा जेल

बैरागढ़ कलां स्थित सांई विकलांग एंव अनाथ सेवा आश्रम में पुलिस ने सोमवार को तलाशी अभियान चलाया। एक घंटे की तलाशी के दौरान आश्रम से पुलिस को कोई भी आपत्तिजनक सामान नहीं मिला है। हालांकि आसपड़ोस के लोगों के बयान …

Read More »

अमरपाटन: महिला ने बच्चों की हत्या कर की आत्महत्या

सतना के अमरपाटन में एक महिला ने अपने दो बच्चों की हत्या कर खुदकुशी कर ली। मृतका का नाम विमला पति रामाश्रय कुशवाह था और मृतक बच्चों में 5 साल की नैन्सी और 3 साल का हर्ष शामिल है। बताया …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com