कारोबार

सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा टूटकर हुआ बंद, रियल्टी शेयर्स में हुई मुनाफावसूली

 मंगलवार के सत्र में भारतीय शेयर बाजार अमेरिका और चीन के बीच टैरिफ वॉर की बढ़ती चिंताओं के चलते गिरावट के साथ बंद हुआ है। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का इंडेक्स सेंसेक्स 250 अंक से ज्यादा टूटकर और जबकि नेशनल …

Read More »

सेंसेक्स में गिरावट, हरे निशान के साथ कारोबार कर रहा निफ्टी

सेंसेक्स में गिरावट, हरे निशान के साथ कारोबार कर रहा निफ्टी

मुंबई : सप्ताह के पहले कारोबारी दिन गिरावट के साथ खुले शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है. एशियाई बाजारों से मिले सुस्त रुख का असर घरेलू शेयर बाजार पर भी दिखाई दिया. अमेरिका और चीन में ट्रेड वार की …

Read More »

बड़ी खबर: देश में जल्द खुलेंगे 25 हजार नए पेट्रोल पंप, यह होगी प्रक्रिया

देश की सरकारी तेल कंपनियां एक ही बार में 25 हजार नए पेट्रोल पंप खोलने की योजना पर काम कर रही हैं. ऑयल मिनिस्ट्री ने पेट्रोल पंप डीलर की नियुक्ति की सरकारी पॉलिसी को निरस्त कर दिया है. इससे इंडियन ऑयल, हिन्दुस्तान पेट्रोलियम और …

Read More »

Railway करने वाला है बड़ा बदलाव, अब इस कलर में नजर आएंगे रेलवे कोच

ट्रेन से सफर करने वालों के लिए नई खबर. जल्द ही डार्क ब्लू कलर वाले ट्रेन के कोच पुराने हो जाएंगे और आप नए कलर वाले डिब्बे में सफर करेंगे. दरअसल भारतीय रेलवे ने मेल और एक्सप्रेस ट्रेनों को री-पेंट करने का …

Read More »

PNB की नई मुसीबत, 15,490 करोड़ रुपये हुई विलफुल डिफॉल्ट की रकम

पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से कर्ज लेकर जानबूझकर न चुकाने वाले विलफुल डिफॉल्टर्स की बकायेदारी मई अंत तक बढ़कर 15,490 करोड़ रुपये हो गई है, जो पिछले महीने की तुलना में 2 फीसद ज्यादा है। इनमें वो विलफुल डिफॉल्टर्स शामिल …

Read More »

इंक्रीमेंट पाने वाले एकलौते बैंकर बने उदय कोटक, सैलरी में हुई 11 फीसद की बढ़ोतरी

कोटक महिंद्रा बैंक के एमडी उदय कोटक, देश के एकमात्र वैसे बैंकर हैं, जिनके वेतन में बढ़ोतरी हुई है। कोटक महिंद्रा बैंक की सालाना रिपोर्ट के मुताबिक प्रबंध निर्देशक (एमडी) उदय कोटक का वेतन मार्च 2017 के अंत में 2.63 करोड़ …

Read More »

सरकारी बैंकों में ED पद पर नियुक्ति के लिए बैंक बोर्ड ब्यूरो ने सुझाए 22 नाम

बैंक बोर्ड ब्यूरो (बीबीबी) ने सरकारी बैंकों में एग्जिक्यूटिव डायरेक्टर (ईडी) के पद पर नियुक्ति के लिए 22 नामों की सिफारिश की है। बीबीबी, उच्च स्तरीय बोर्ड नियुक्ति के लिए उम्मीदवारों के चयन हेतु सरकार की ओर से गठित एक …

Read More »

नीरव मोदी की बढ़ी मुसीबत, आधा दर्जन भारतीय पासपोर्ट रखने के आरोप में नई एफआईआर दर्ज

पंजाब नेशनल बैंक के साथ करीब 13 हजार करोड़ रुपये का कर्ज घोटाला करने के आरोप में फरार चल रहे हीरा कारोबारी नीरव मोदी के लिए मुसीबत और बढ़ गई है। जांच एजेंसियों के सामने मोदी के कम से कम …

Read More »

उद्योग जगत ने बनाया दबाव, डायरेक्ट सेलिंग कानून की बढ़ी मांग

एक सवाल के जवाब में सरदाना ने बताया कि डायरेक्ट सेलिंग (बिक्री) को रेगुलेशन की जरूरत है, जो पुख्ता कानून से संभव है। कानून बनाने से इस क्षेत्र में लोगों का भरोसा बढ़ेगा। कानून बनाने से डायरेक्ट सेलिंग यानी उत्पादक कंपनियों और उपभोक्ता के बीच सीधी खरीद-बिक्री को नियमों के दायरे में लाना संभव हो सकेगा।

डायरेक्ट सेलिंग कानून पर अमल को लेकर उद्योग जगत ने सरकार पर दबाव बनाना शुरू कर दिया है। उद्योग जगत ने उपभोक्ता मामले मंत्रालय से राज्यों में इसे लागू कराने का आग्रह किया है। उद्योग संगठन एसोचैम का दावा है …

Read More »

दो महीने बाद मुश्किल हो जाएगा ईरान से तेल खरीदना

आने वाले दिनों में भारतीय तेल कंपनियों के लिए ईरान से तेल खरीदना मुश्किल हो सकता है। भुगतान की व्यवस्था संभालने वाले भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) ने तेल रिफाइनरियों को जानकारी दी है कि नवंबर से यूरो में भुगतान का रास्ता बंद हो जाएगा। ईरान पर अमेरिका की ओर से लगाए गए प्रतिबंधों के प्रभावी होने से यह समस्या आएगी। पिछले महीने ईरान के साथ ऐतिहासिक परमाणु समझौते से पीछे हटते हुए अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 180 दिन में ईरान पर पुन: प्रतिबंध प्रभावी होने का एलान किया था। अमेरिका की ओर से प्रतिबंध की घोषणा के बाद से ही सरकार के स्तर पर यूरोपीय देशों से इस बारे में बातचीत हो रही है कि ईरान से तेल खरीदने का कारोबार आगे भी चलता रहे। हालांकि अब तक इस दिशा में सफलता के संकेत नहीं मिले हैं। सरकारी क्षेत्र की दो तेल कंपनियों इंडियन ऑयल और भारत पेट्रोलियम (बीपीसीएल) ने एसबीआइ की तरफ से भुगतान की समस्या पर निर्देश मिलने की बात कही है। एसबीआइ ने बताया है कि तीन नवंबर, 2018 के बाद से ईरान से खरीदे गए तेल का भुगतान यूरोपीय मुद्रा यूरो में करने का रास्ता खुला नहीं रहेगा। अभी तेल कंपनियां एसबीआइ को भुगतान करती हैं। फिर एसबीआइ जर्मनी स्थित यूरोपीश-ईरानीश हैंडल्सबैंक एजी के जरिये यूरो में ईरान को भुगतान करता है। ईरान से ज्यादा तेल नहीं खरीद सकेगा भारत यह भी पढ़ें भुगतान की वर्तमान व्यवस्था के हिसाब से अगस्त के आखिर से ही ईरान से तेल आयात प्रभावित हो जाएगा। माना जा रहा था कि यूरोपीय देशों की मदद से भुगतान की व्यवस्था जारी रखी जा सकती है। इस बारे में भारत का एक दल पिछले दिनों यूरोपीय देशों की यात्र पर भी गया था। लेकिन लगता है कि एसबीआइ इस बारे में फिलहाल कोई जोखिम लेने को तैयार नहीं है। सरकारी तेल कंपनियों के बड़े अधिकारियों ने दैनिक जागरण को बताया कि अमेरिकी प्रतिबंध लागू होने के बाद से ही वह ईरान के तेल विकल्प के तौर पर दूसरे देशों से बात कर रहे हैं। भारत इस वर्ष ईरान से ज्यादा तेल खरीदने की तैयारी कर रहा था। भारत ईरान का दूसरा सबसे बड़ा तेल खरीदार देश है, जबकि भारत के लिए ईरान तीसरा सबसे बड़ा आपूर्तिकर्ता देश है। अब ईरान की कमी सऊदी अरब, रूस और अमेरिका से पूरी की जा सकती है। तेल आयात कटौती से ईरान खफा, घटाई भुगतान की मियाद यह भी पढ़ें यह भी हो सकता है कि ईरान अभी भारत को क्रेडिट पर कच्चा तेल बेचे और बाद में जब सुधर जाएं तो वह उसका भुगतान लेने को तैयार हो जाए। ऐसा वर्ष 2012 में भी हुआ था। तब भारत ने ईरान से आयातित तेल के एक हिस्से का भुगतान अनाज के जरिये किया था। बची हुई राशि का भुगतान कुछ वर्ष बाद किया गया। एक अन्य विकल्प यह है कि ईरान कुल भुगतान का कुछ हिस्सा भारतीय रुपये में स्वीकार कर ले। भारत और ईरान के बीच सीधे बैंकिंग रिश्ते नहीं होने की वजह से ही यह समस्या कुछ गंभीर हो रही है।

आने वाले दिनों में भारतीय तेल कंपनियों के लिए ईरान से तेल खरीदना मुश्किल हो सकता है। भुगतान की व्यवस्था संभालने वाले भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआइ) ने तेल रिफाइनरियों को जानकारी दी है कि नवंबर से यूरो में भुगतान का …

Read More »

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com