CAA की आड़ में शहर को ङ्क्षहसा की आग में झोंकने वाले 110 उपद्रवियों को जारी की नोटिस…

सीएए की आड़ में शहर को ङ्क्षहसा की आग में झोंकने वाले 110 उपद्रवियों को अब तक नोटिस जारी की गई है। एडीएम ट्रांस गोमती विश्व भूषण मिश्र के नेतृत्व में टीमें गठित की गई हैं, जो क्षेत्रवार हुए नुकसान का मूल्यांकन कर नोटिस जारी कर रही हैं। ङ्क्षहसा और उपद्रव में राजधानी में करीब पांच करोड़ की निजी और सरकारी संपत्ति के नुकसान का अनुमान है।

राजधानी के चार थाना क्षेत्रों हजरतगंज, कैसरबाग, ठाकुरगंज और हसनगंज में उपद्रवियों ने तोडफ़ोड़ कर करीब 35 वाहनों को आगे के हवाले कर दिया था। इनमें दोपहिया, ऑटो, कार और ओबी वैन के अलावा एक रोडवेज बस भी थी। इसके अलावा हसनगंज थाना क्षेत्र के मदेयगंज और ठाकुरगंज की सतखंडा चौकी को आग के हवाले कर दिया गया था। अभी तक केवल मदेयगंज में ही तहसील प्रशासन ने करीब 27 लाख रुपये की संपत्ति के नुकसान का आकलन किया गया है। एडीएम का कहना है कि उपद्रवियों और साजिशकर्ताओं दोनों को नोटिस जारी की जा रही हैं। नोटिस का जवाब नहीं मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि सीएम ने उपद्रवियों से नुकसान हुई संपत्ति की वसूली की बात कही थी।

इसके बाद पुलिस प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी। पुलिस फुटेज के जरिये उपद्रवियों की पहचान कर रही है और उन्हें नोटिस भेज रही है। सोशल मीडिया के जरिये अब तक कुल 15 उपद्रवियों की पहचान की गई है, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। इसके अलावा एंटी क्राइम हेल्पलाइन की मदद से कुछ अन्य उपद्रवियों की भी पुलिस ने शिनाख्त की है, जिनकी तलाश में दबिश जारी है।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com