भारतीय हॉकी के गोल्डन अतीत पर बनी अक्षय कुमार की गोल्ड ने 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर अब आगे का सफ़र तय करना शुरू कर दिया है। भारतीय हॉकी के जादूगर ध्यानचंद का बुधवार को जन्मदिन है, जिसे खेल दिवस के रूप में मनाया जाता है और उम्मीद की जा रही है कि इस दिन गोल्ड को अच्छी कमाई का ईनाम मिल सकता है।
दूसरे वीकेंड में फिल्म को (शुक्रवार से रविवार) नौ करोड़ 50 लाख रूपये की कमाई हुई। करीब 80 करोड़ रूपये में बनी और 3000 से अधिक स्क्रीन्स में रिलीज़ हुई गोल्ड अक्षय कुमार के फिल्मी करियर की ऐसी नौंवी फिल्म है जिसने 100 करोड़ रूपये का कलेक्शन हासिल किया। फिल्म की कहानी साल 1948 में लंदन में हुए ओलम्पिक गेम्स में भारतीय हॉकी टीम के स्वतंत्र राष्ट्र के रूप में हॉकी का पहला ओलम्पिक गोल्ड लाने की है। फिल्म में मौनी रॉय, कुणाल कपूर, विनीत कुमार सिंह और अमित साध भी हैं।
पहले हफ़्ते में 64 करोड़ 46 लाख रूपये का कलेक्शन करने वाली सत्यमेव जयते ने 20 करोड़ 52 लाख रूपये से ओपनिंग ली थी। सत्यमेव जयते की पहले वीकेंड की कमाई 28 करोड़ 47 लाख रूपये रही जबकि दूसरे वीकेंड की आठ करोड़ 90 लाख रूपये।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal