पटना। बिहार में एक लड़की अपने प्रेमी के साथ कमरे में रासलीला कर रही थी। दोनों अपना MMS बना रहे थे। अचानक लड़की की मां के आने के बाद वहां चल रहा रोमांस मातम में बदल गया।

लड़की की मां को किसी ने खबर दे दी की उनकी लड़की अपने प्रेमी के घर पर मिलने के लिए आई है। लड़की की मां और भाई पहुंचे तो प्रेमी और प्रेमिका दोनों कमरे में बंद थे। बाहर से लड़की की मां ने कुंडी लगा दी। कमरे में बंद प्रेमी युगल घबरा गए और लड़की ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। लड़की के सुसाइड करने के बाद प्रेमी शिक्षक कमरे का वेंटिलेटर तोड़कर भाग गया।
दोनों के बारे में बताया जाता है कि दोनों में कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। जब लड़की मैट्रिक की परीक्षा देने की तैयारी कर रही थी। तब प्रेमी शिक्षक उसको पढ़ाया करता था। पढ़ाई के दौरान ही दोनों में प्रेम हो गया है। उसके बाद दोनों एक दूसरे से मिलते रहते थे।
स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि शिक्षक ने लड़की के साथ पहले रेप किया उसके बाद लड़की ने आत्महत्या की है। घटना के बाद बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने जमकर हंगामा किया।