भगवा रंग के कुर्ते-अचले और ऊपर से इसी रंग का ही अंगवस्त्र धारण कर जब वे निकलते हैं तो सबकी निगाहें उन्हीं पर ही होती हैं। कहने को तो ये सन्यासी लुक है लेकिन उनका ये अंदाज सबसे अलग है।
अपने इस लुक को भी स्मार्टली कैरी करना उन्हें बहुत अच्छे से आता है। कानों में कुंडल धारण किए योगी जब गॉगल्स लगाकर निकलते हैं तो ये अंदाज भी गजब का होता है।
सीएम आवास हो या सचिवालय, योगी जी की कुर्सी भगवा रंग की ही होती है। यदि कुर्सी किसी दूसरे रंग की हो तो उस पर बिछी तौलिया और कुशन जरूर भगवा रंग का होता है।
सीएम योगी की सादगी का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे इस तपती गर्मी में भी बिना एसी के ही सोते हैं। फ्रिज के ठंडे पानी से भी वे परहेज करते हैं।
गौ सेवा करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। इसके अलावा उन्हें अन्य जीव जंतुओं से भी बेहद प्रेम है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal