बॉक्स ऑफिस पर अगस्त में बब्बर शेर की तरह दहाड़ लगाने के लिए सनी देओल (Sunny Deol) बिल्कुल तैयार हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘बंटवारा 1947’ का कुछ दिनों पहले ही टीजर रिलीज हुआ था।
अब आमिर खान के प्रोडक्शन में बनी इस फिल्म का टीजर 2 रिलीज हुआ है, जो पहले से भी ज्यादा दिल दहलाने वाला है।’बंटवारा: 1947′ के टीजर 2 में प्रीति जिंटा और उनके बेटे करण देओल की भी एक झलक देखने क मिली है।
सनी देओल के इस दमदार डायलॉग को सुन खड़े होंगे रोंगटे
आमिर खान प्रोडक्शन ने ‘बंटवारा: 1947’ के दूसरे टीजर में जो झलकियां दिखाई हैं, उसमें बताया गया है कि कैसे इंसान डर में जी रहा है। टीजर की शुरुआत होती है बच्चे के रोने से, जहां कुछ लोग बंटवारे के दौरान घर जलाते हैं और इसके बीच सनी देओल कहते हैं, “डर रहा है इंसान…मर रहा है इंसान और मैं जीते जी मरना नहीं चाहता, मैं जिंदा हूं और जिंदा होने का सुबूत दूंगा।”
एक मिनट के इस टीजर में सनी देओल डर और नफरत के ऊपर साहस चुनते हैं, जिसमें प्रीति जिंटा से लेकर शबाना आजमी, करण देओल और अली फजल के किरदारों के हालातों को भी दिखाया गया है कि कैसे 1947 में विभाजन के दौरान हिंसा ने पूरे देश को शिकंजे में ले लिया था। बंटवारा: 1947 के टीजर में हर एक सीन रोंगटे खड़े करने वाला है।
एक्शन मोड़ में दिखाई दिए सनी देओल
सनी देओल का ‘बंटवारा: 1947’ के टीजर में न सिर्फ इमोशनल साइड निर्देशक राजकुमार संतोषी ने दिखाया, बल्कि अभिनेता फुल ऑन एक्शन मोड़ में भी नजर आए। सेकंड टीजर को देखने के बाद यह साफ जाहिर है कि साल 2023 की तरह ही सनी देओल अपनी इस फिल्म के साथ भी बॉक्स ऑफिस पर राज करने वाले हैं।
आपको बता दें कि बंटवारा 1947 भारत और पाकिस्तान के विभाजन की सबसे भयानक घटनाओं में से एक है। ये फिल्म असगर वजाहत के नाटक ‘ जिस लाहौर नई वेख्या, ओ जम्या ए नई’ पर बेस्ड है। यह फिल्म स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पहले यानी कि 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी, जहां इसकी टक्कर इमरान हाशमी की फिल्म ‘आवारापन 2’ से है।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal