एक वक्त था, जब सदी के महानायक अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) को उनकी आवाज से वजह से रिजेक्ट कर दिया गया था। मगर आज अगर बात हिंदी सिनेमा की सबसे बुलंद आवाज की जाए तो वह बिग बी की है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि इंडस्ट्री में एक सिंगर ऐसा भी है, जो हूबहू अमिताभ की आवाज निकालता है और उसने उनके कई कल्ट गीतों को भी गाया है, जिनमें से एक गाना तो पिछले 35 सालों से धूम मचा रहा है। आइए जानते हैं कि वह गायक कौन सा है और यहां किस सॉन्ग की बात की जा रही है।
अमिताभ की आवाज बना ये गायक
जिस गायक के बारे में इस लेख में बात की जा रही है, उनका जन्म 1 जुलाई 1960 को मराठी परिवार में हुआ। तब उनके माता-पिता ने किसी न नहीं सोचा होगा कि एक समय पर उनका बेटा सिनेमा के सुपरस्टार अमिताभ बच्चन की आवाज बनेगा। चलिए आपका सस्पेंस खत्म करते हुए बता दें कि यहां बात गायक सुदेश भोसले (Sudesh Bhosle) की जा रही है।
सुदेश वही सिंगर हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन की नकल करके कई शानदार गीत गाए। इसके दम पर ही सुदेश को सिनेमा में लोकप्रियता हासिल की है। अमिताभ के करियर के सबसे अधिक बेहतरीन गाने किशोर कुमार के बाद सुदेश भोसले ने ही गाने गाए हैं। सुदेश द्वारा गाए गए बिग बी के टॉप गानों की बात की जाए तो उनकी डिटेल्स इस प्रकार हैं-
जुम्मा चुम्मा दे दे – फिल्म ‘हम’ (1991)
बच के तू होन रे बाबा – फिल्म ‘पुकार’ (1992)
ना ना ना रे- फिल्म ‘मृत्युदाता’ (1997)
मिस्टर लोवा लोवा – फिल्म ‘और प्यार हो गया’ (1997)
सोना सोना- फिल्म ‘मेजर साहब’ (1998)
पटाई ले हमको गोरिया – फिल्म ‘लाल राजा’ (1999)
शवा शवा (कहो शावा शावा) – फिल्म ‘कभी खुशी कभी गम’ (2001)
मेरी मखाना मैरी सोनिया – फिल्म ‘बागबान’ (2003)
मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं सुदेश
इस तरह के तमाम अमिताभ बच्चन के कई यादगार गानों को गायक सुदेश भोसले ने उनकी तरह गाया था। सुदेश एक सिंगर के अलावा मिमिक्री आर्टिस्ट भी रहे हैं। जिसके दम पर वह बिग बी और अन्य कलाकारों की आवाज की नकल कर लेते हैं। खासतौर पर अमिताभ की आवाज वह इतनी सफाई से निकालते हैं, जिसे सुन फैंस भी कन्फ्यूज हो जाते हैं।
35 सालों से कल्ट है ये गीत
सुदेश भोसले द्वारा गाया गया अमिताभ बच्चन का जो गाना पिछले 35 सालों से कल्ट बना हुआ है, वह हम मूवी का जुम्मा चुम्मा… (Jumma Chumma Song) है। जी हां आज भी इस गीत को सुनकर अपने आप पैर थिरकने लगते हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal