सर्दी के साथ साथ बढ़ा कोहरे का कहर, जानें मौसम का ताजा हाल

सर्दी के साथ साथ बढ़ा कोहरे का कहर, जानें मौसम का ताजा हाल

नई दिल्ली। देश में सर्दी बढ़ने के साथ-साथ कई राज्यों की सुबह आज स्मॉग और घने कोहरे से हुई है। राजधानी दिल्ली में लगातार दूसरे दिन भी कोहरे और स्मॉग ने लोगों को परेशान किया। मौसम विभाग द्वारा जारी किए नई जानकारी के मुताबिक, आज यानी मंगलवार को भी दिल्ली में घना कोहरा रहा। इस वजह से कई इलाकों में विजिबिलटी भी बहुत कम रही। स्काईमेट वेदर के मौसम विज्ञानियों के मुताबिक, अगले दो दिन अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 11 से 12 डिग्री सेल्सियस के बीच रहेगा। वहीं जम्मू कश्मीर के ऊपरी इलाकों में सोमवार को हुए हिमपात से ठंड बढ़ गई है जबकि मैदानी इलाकों में सोमवार को बरसात दर्ज की गई है। 

बिहार के मुजफ्फरपुर में सुबह छाया कोहरा

उत्तर भारत के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क और सर्द रहा और घना कोहरा छाया रहा। बताया जा रहा है कि अगले 24 से 36 घंटे में  जम्मू कश्मीर में मौसम के और खराब होने की आशंका है। बिहार के मुजफ्फरपुर में आज सुबह घना कोहरा छाया रहा। आईएमडी ने सुबह के समय मुजफ्फरपुर के लिए न्यूनतम 15 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 25 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया है। सुबह की शुरुआत  कोहरे और धुंध से रही। दिन में मौसम ठीक रहने का अनुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक, हरियाणा  और पंजाब में न्यूनतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। दोनों प्रदेशों की की राजधानी चंडीगढ़ में न्यूनतम तापमान 12.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। वहीं हरियाणा के अम्बाला में न्यूनतम तापमान 11.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। बताया जा रहा है कि यह तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक है। उधर, करनाल का तापमान 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक बताया गया है। वहीं बात अगर राजस्थान की करें तो यहां पर पश्चिमी विक्षोभ के चलते सोमवार को अधिकतर हिस्सों में न्यूनतम और अधिकतम तापमान में उतार-चढ़ाव चल रहा है। यहां प  गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर और चूरू में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 11-12 दिसंबर को राज्य में बादल छाए रहने व हल्की बारिश हो सकती है। 

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com