Alia Bhatt के जीजू बने ईशान मेहरा, बहन शाहीन ने शेयर की सगाई की तस्वीरें

अभिनेत्री आलिया भट्ट (Alia Bhatt) की बहन शाहीन भट्ट ने सगाई कर ली है। साल 2025 में उन्होंने फिटनेस कोच ईशान मेहरा के साथ अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। ईशान मेहरा पूर्व इंटरनेशनल स्विमर हैं जिन्होंने युवा एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया था।

अपने रिश्ते को ऑफिशियल करने के एक साल बाद, शाहीन ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ प्रपोज करते हुए इंगेजमेंट की फोटो शेयर की।

शाहीन ने लिखा क्यूट सा मैसेज
शाहीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर करते हुए लिखा, “शायद हमने एक-दूसरे को पसंद करने में कुछ ज्यादा ही जल्दी कर दी।” तस्वीरों में, वह अपने व्बॉयफ्रेंड से गिफ्ट में मिली हीरे की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आईं। एक तस्वीर में वो सेल्फी लेती नजर आईं, जबकि अन्य तस्वीरें बेहद प्यारी थीं, जिनमें रोमांटिक प्रपोजल के बाद कपल क्यूट मोमेंट शेयर करते नजर आए। एक फोटो में दोनों ने रोमांटिक पोज भी दिया।

शाहीन ने जैसे ही अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीरें शेयर की इंडस्ट्री से उनके कई दोस्तों ने इस पर रिएक्ट किया। हालांकि सबसे ज्यादा ध्यान उनके एक्स ब्वॉयफ्रेंड रोहन जोशी के कमेंट ने खींचा। रोहन जोशी ने कपल बधाई देते हुए लिखा, “ओह माय गॉड, ओह माय गॉड, बहुत-बहुत बधाई हो!”

दोस्तों ने दी बधाई
अनन्या पांडे ने कमेंट किया, “शाहीन! तुम्हारे लिए बहुत खुश हूं। ढेर सारा प्यार और खुशियां.” नव्या नवेली नंदा ने लिखा, “बधाई हो शाहीन। वहीं आलिया भट्ट ने बहन के इस पोस्ट को रिपोस्ट किया है। बधाई देने वालों में अर्जुन कपूर, जोया अख्तर आदि भी शामिल हैं।

कौन हैं शाहीन भट्ट के ब्वॉयफ्रेंड?
शाहीन भट्ट के ब्वॉयफ्रेंड और आलिया भट्ट के होने वाले जीजा ईशान मेहरा पेशे से फिटनेस कोच हैं। इंस्टाग्राम अकाउंट पर उन्होंने जिम में वर्कआउट करते हुए कई वीडियोज भी शेयर किए हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें कुछ हजार लोग फॉलो करते हैं। वहीं शाहीन एक्ट्रेस आलिया भट्ट की बड़ी बहन हैं और कई किताबे लिख चुकी हैं।

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com