आनंद महिंद्रा ने उत्तर प्रदेश की उस लड़की को नौकरी की पेशकश कीजिसने एलेक्सा की मदद से खुद के साथ अपनी 15 महीने की बहन को बंदर के हमले से बचाया था। महिंद्रा ने कि अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अगर वह कभी कॉरपोरेट जगत में काम करने का फैसला करती है तो मुझे उम्मीद है कि महिंद्रा राइज में हम उसे हमारे साथ जुड़ने के लिए मना पाएंगे।
महिंद्रा समूह के चेयरमैन आनंद महिंद्रा ने शनिवार को उत्तर प्रदेश की उस लड़की को नौकरी की पेशकश की, जिसने एलेक्सा की मदद से खुद के साथ अपनी 15 महीने की बहन को बंदर के हमले से बचाया था।
एलेक्सा से बंदर को डराया
साहस और सूझबूझ का परिचय देते हुए बस्ती जिले की 13 साल की लड़की ने अमेजन के वर्चुअल वॉयस असिस्टेंट एलेक्सा का उपयोग करके बंदर को डरा दिया। लड़की ने बहन के कमरे में घुसे बंदर को डराने के लिए एलेक्सा को कुत्ते की तरह भौंकने का निर्देश दिया था। इस तरीके से उसने खुद को और अपनी बहन को बचाया।
आनंद महिंद्रा ने क्या कहा?
आनंद महिंद्रा ने इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए अपने एक्स हैंडल पर लिखा- हमारे युग का प्रमुख प्रश्न यह है कि क्या हम प्रौद्योगिकी के गुलाम बनेंगे या स्वामी। इस लड़की की कहानी यह भरोसा देती है कि प्रौद्योगिकी हमेशा मानवीय प्रतिभा को बढ़ावा देने वाली रहेगी। उसकी त्वरित प्रतिक्रिया असाधारण थी।
लड़की ने दिखाई नेतृत्व की क्षमता: महिंद्रा
उन्होंने कहा कि लड़की ने दुनिया में नेतृत्व की क्षमता दिखाई है। महिंद्रा ने कि अपनी शिक्षा पूरी करने के बाद अगर वह कभी कॉरपोरेट जगत में काम करने का फैसला करती है तो मुझे उम्मीद है कि महिंद्रा राइज में हम उसे हमारे साथ जुड़ने के लिए मना पाएंगे।
 Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal
 
		
 
 
						
 
						
 
						
 
						
 
						
