यूपीएससी सीएसई फॉर्म में सुधार के लिए करेक्शन विंडो ओपन है जो 3 मार्च तक खुली रहेगी। जिन अभ्यर्थियों से फॉर्म भरने में गलती हो गई है वे ऑनलाइन माध्यम से इसमें सुधार कर सकते हैं।
यूनियन पब्लिक सर्विस कमीशन (UPSC) की ओर से सिविल सर्विसेज एग्जाम (UPSC CSE 2026) के लिए करेक्शन विंडो ओपन कर दी गई है। जिन उम्मीदवारों से यूपीएससी आईएएस फॉर्म भरने में गलती हो गई है वे 3 मार्च 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। फॉर्म में करेक्शन ऑनलाइन माध्यम से पोर्टल upsconline.nic.in पर जाकर किया जा सकता है।
केवल ऑनलाइन ही किया जा सकता है संशोधन
सभी उम्मीदवारों को बता दें कि फॉर्म में सुधार केवल ऑनलाइन माध्यम से ही किया जा सकता है। इसके लिए आपको लॉग इन डिटेल दर्ज करके साइन इन करना होगा और निर्धारित फील्ड में सुधार करके फॉर्म को दोबारा सबमिट करना होगा।
परीक्षा की तैयारियां कर दें तेज, इस डेट में प्रीलिम एग्जाम का होगा आयोजन
आईएएस बनने का सपना देख रहे युवा अपनी तैयारियों को तेज कर दें ताकी वे एग्जाम में सफलता प्राप्त कर पाएं। यूपीएससी सीएसई प्रारंभिक परीक्षा 2026 का आयोजन 24 मई 2026 को देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर करवाया जायेगा। एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व ऑनलाइन माध्यम से ऑफिशियल वेबसाइट पर उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। किसी भी आवेदनकर्ता को ऑफलाइन या अन्य किसी भी माध्यम से प्रवेश पत्र नहीं भेजे जायेंगे।
चयन प्रक्रिया
आईएएस पदों पर चयनित होने के लिए सबसे पहले प्रीलिम एग्जाम में भाग लेना होगा। इस परीक्षा में निर्धारित कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में भाग लेना होगा। इसके बाद अंत में इंटरव्यू में शामिल होना होगा। सभी चरणों के बाद फाइनल लिस्ट तैयार की जाएगी। इस लिस्ट में जगह बनाने वालों को रैंक के आधार पर रिक्त पदों पर चयनित किया जायेगा। इस भर्ती के माध्यम से कुल 933 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जानी हैं।
Live Halchal Latest News, Updated News, Hindi News Portal